{"_id":"62b9fe477a9cd01a16568c4b","slug":"farmer-dies-at-friend-s-house-accused-of-murder-pilibhit-news-bly489656377","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त के घर किसान की मौत, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त के घर किसान की मौत, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर जानकारी देते किसान तिरमल प्रसाद के घर वाले और लगी भीड़। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। बरखेड़ा के गांव रंपुरा मोहम्मदगंज में अपने दोस्त घर रविवार शाम को गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि दोस्त ने जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या की है। न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव जोनापुरी मजरा तुर्कपुरी निवासी राजेश कुमार ने बताया कि बरखेड़ा के गांव रंपुरा मोहम्मदगंज निवासी शिवचरन लाल की उनके गांव में ससुराल है। शिवचरन लाल की उनके 55 वर्षीय पिता तिरमल प्रसाद की दोस्ती हो गई।
इसका फायदा उठाकर शिवचरन लाल ने वर्ष 2011 में उसके पिता से 30 बीघा जमीन बंधक कराकर 4.50 लाख रुपये बैंक से कर्ज निकलवाकर ट्रैक्टर खरीद लिया, लेकिन बैंक में एक भी किश्त जमा नहीं की। इस पर वसूली प्रमाणपत्र जारी हो गया। वसूली प्रमाणपत्र से परेशान होकर पिता ने अपनी जमीन गिरवी रखकर बैंक का कर्ज चुकता कर दिया। बैंक का कर्ज चुकता करने के बाद पिता ने शिवचरन लाल से रुपये मांगे, तो वह टाल मटोल करने लगे। बरखेड़ा थाने की करोड़ चौकी में समझौता भी हुआ था। इसमें एक लाख पहले और बाकी रुपये बाद में देने की बात तय हुई। 26 जून को शिवचरन लाल ने 50 हजार रुपये लेने पिता को बुलाया था।
रविवार को शाम तीन बजे वह अपने पिता तिरमल के साथ शिवचरन के घर के लिए रवाना हुए। वहां पहुंचे तो शिवचरन लाल टालमटोल करने लगा। इस पर पिता ने उसे घर भेज दिया और वह वहीं रुक गए। रविवार रात गांव के ओमप्रकाश का फोन आया कि उसके पिता ने जहर खा लिया है। शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल पहुंचे, तो पिता की मौत हो चुकी थी। शिवचरन लाल ने बताया कि उसके पिता ने जहर खा लिया है। किसान के परिवार वाले जहर देकर हत्या करने का आरोप लगा रहे है।
विज्ञापन
बरखेड़ा एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिल गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।