फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Faced troubles on the Donkey route spent jail time in America now the accused are threatening

Pilibhit News: डंकी रूट पर झेलीं मुसीबतें, अमेरिका में काटी जेल... अब धमका रहे आरोपी, पीड़ित ने कराई रिपोर्ट

Mon, 10 Mar 2025 05:01 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 10 Mar 2025 05:01 PM IST
सार

पीलीभीत में विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी के मामले थम नहीं रहे। अमरिया क्षेत्र के हरदासपुर गांव निवासी मंजीत सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसे जालसाजों ने 36 लाख रुपये लेकर विदेश भेजा था। 

विज्ञापन
Faced troubles on the Donkey route spent jail time in America now the accused are threatening
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तरीके से बॉर्डर पार करके अमेरिका पहुंचा। वहां उसे स्थानीय पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया। 2022 में उसे भारत भेज दिया गया। अब रुपये वापस मांगने पर आरोपी धमका रहे हैं। पीड़ित ने आरोपी कुलविंदर सिंह और बलविंदर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


अमरिया क्षेत्र के हरदासपुर गांव निवासी मंजीत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह नौकरी के लिए अमेरिका जाना चाहता था। उसके गांव के कुलविंदर सिंह और बलविंदर सिंह ने अमेरिका का वीजा दिलवाने का आश्वासन दिया। 32 लाख रुपये और पासपोर्ट लेकर वर्ष 2019 में दिल्ली से इक्वाडोर भेजा गया। यहां उसे एक आदमी मिला।           
विज्ञापन

दो दिन कमरे में बंद रखा 
आरोप है कि उसने उसे दो दिन तक एक कमरे में बंद रखा और घर से दो लाख रुपये मंगाने की बात कही। बलविंदर के कहने पर उसे दो लाख रुपये दे दिए गए। इसके बाद उक्त युवक ने उसको नाव, बस और पैदल रास्ते से कोलंबिया, निकारागुआ, पनामा के जंगलों से होते हुए अमेरिका की सीमा पर पहुंचाया। रास्ते में तमाम कठिनाइयां आईं। आरोपियों ने जैसे-तैसे अवैध तरीके से बॉर्डर पार कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: मोहम्मद शमी पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने फिर दिया बड़ा बयान, रोजा न रखने पर अब दी ये नसीहत

दूसरी ओर मौजूद अमेरिका की पुलिस ने उसे पकड़कर जेल भेज दिया। 2022 में उसे अमेरिका से वापस भारत भेज दिया गया। पीलीभीत आकर उसने बलविंदर और कुलविंदर से रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।

विदेश भेजने के नाम पर 11 लाख ठगे, रिपोर्ट
विदेश भेजने के नाम पर 11 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पूरनपुर क्षेत्र के भोपतपुर सकरिया निवासी गुरसेवक सिंह ने बताया कि उसे विदेश भेजने के नाम पर वर्ष 2010 में राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम रायपुर संडई व बरेली के रिछा निवासी राशिद ने उससे 10 लाख रुपये और वर्ष 2017 में एक लाख रुपये लिए थे। यह रकम उसने तीन एकड़ जमीन गिरवी रखकर और ब्याज पर रुपये लेकर जुटाई। रुपये लेने के बाद आरोपियों ने उसे मकाऊ भेज दिया। वहां उसको कोई काम नहीं मिला। इसके बाद वह परिजनों के सहयोग से वापस भारत आया। यहां आकर उसने आरोपियों से रुपये मांगे तो आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। 

पांच पीड़ितों को लौटाए 19.36 लाख 
विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले आइलेट संचालकों पर सख्ती के बाद पीड़ितों को रुपये वापस करने का सिलसिला जारी है। रविवार को माधोटांडा क्षेत्र के पांच पीड़ितों को 19.36 लाख रुपये वापस किए गए। सेल्हा गांव निवासी जसपाल सिंह को 13.39 लाख, पचपेड़ा गांव निवासी लाभ सिंह को तीन लाख और अंग्रेज सिंह को 1.40 लाख रुपये लौटाए गए हैं। नवदिया धनेश गांव निवासी राजू को 1.12 लाख रुपये और चेकपुर गांव निवासी तजिंदर को 45 हजार रुपये दिए हैं। पीड़ितों ने थाना प्रभारी अशोक पाल को सम्मानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed