फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Facebook friend sexually assaulted girl on the pretext of marriage in Pilibhit

फेसबुक पर दोस्ती और फिर दगा: युवक ने प्यार का नाटक कर लूटी आबरू, युवती को धक्के देकर घर से निकाला

Thu, 10 Aug 2023 04:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 10 Aug 2023 04:59 PM IST
सार

पीड़ित युवती का आरोप है कि बरखेड़ा क्षेत्र के युवक ने निकाह का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने निकाह के लिए कहा, तो उसने उसे गाली-गलौज करते हुए घर से धक्के मार कर निकाल दिया।

विज्ञापन
Facebook friend sexually assaulted girl on the pretext of marriage in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र निवासी युवक ने फेसबुक के जरिए बिजनौर की युवती से दोस्ती की। इसके बाद उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। युवती का आरोप है कि युवक प्यार का नाटक करता रहा। उसने निकाह का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। अपने घर भी ले गया, लेकिन निकाह की बात पर उसे धक्के देकर निकाल दिया। पीड़ित युवती ने डीआईजी से मामले की शिकायत की। उनके आदेश पर थाना बरखेड़ा पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


बिजनौर की रहने वाली युवती ने बताया कि उसकी थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव खमरिया पंडरी निवासी गालिब पुत्र नन्हे से फेसबुक के जरिये दोस्ती हो गई। युवक ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया। उससे झूठे वादे किए। इससे वह उसके प्रेमजाल में फंस गई। युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती ने बताया कि बाद में युवक ने उससे निकाह करने का वादा किया और उसे ब्लैकमेल कर कई बार अलग-अलग जगहों पर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बहेड़ी सबसे कमाऊ थाना: यहां तैनाती के लिए चढ़ता है नजराना, सांसद वरुण गांधी की चिट्ठी से उठे सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

 

थाना पुलिस ने नहीं की सुनवाई 

युवक उसे खमरिया पंडरी स्थित अपने घर भी लाया। जहां एक माह तक उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने निकाह के लिए कहा, तो उसने उसे गाली-गलौज करते हुए घर से धक्के मार कर निकाल दिया। इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत बरखेड़ा थाने में की, जहां उसकी कोई सुनवाई नहीं हुए। इसके बाद उसने डीआईजी से शिकायत की। डीआईजी के आदेश पर बरखेड़ा पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed