फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Extra buses to run for Urs on the 8th.

Pilibhit News: आठ को उर्स के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें

Thu, 06 Aug 2026 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Extra buses to run for Urs on the 8th.
पीलीभीत। बरेली में आठ को आयोजित होने वाले आला हजरत के उर्स को लेकर विभागीय अफसरों की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसको लेकर बरेली मार्ग पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। साथ ही स्थानीय मार्गों पर भी विशेष निगरानी रहेगी।
विज्ञापन

बरेली में आयोजित होने वाले आला हजरत के उर्स में हजारों की संख्या में जायरीन शामिल होने के लिए पहुंचते हैं। इसमें आसपास के अलावा दूरदराज से भी काफी जायरीन शामिल होते हैं। इसको लेकर विभागीय अफसरों की ओर से पहले से ही तैयारियां की जाती हैं, जिससे यहां पहुंचने वाले यात्रियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। ऐसे में पीलीभीत-बरेली मार्ग पर संचालित दस बसों की जगह पर अब 15 बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

बस के चालक-परिचालकों को इस मार्ग पर फेरे बढ़ाए जाने के भी आदेश दिए गए है। इसके साथ ही बीसलपुर-बरेली मार्ग पर संचालित पांच बसों की अपेक्षा करीब दस बसों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा पूरनपुर से बरेली के लिए भी करीब दस बसों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा इन मार्गों पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए अन्य बसों का संचालन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम प्रांशु पाठक ने बताया कि आला हजरत के उर्स में होने वाली भीड़ को देखते हुए कार्ययोजना को तैयार किया गया है। इसके साथ ही आवश्यकता पड़ने पर यहां पर अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed