{"_id":"58cad45d4f1c1bb66032c9aa","slug":"examination-centers-will-not-be-used-for-children-on-the-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को जमीन पर बैठाने वाले स्कूल नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को जमीन पर बैठाने वाले स्कूल नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 16 Mar 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान जिन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने जमीन पर बैठकर परीक्षा दी, उन स्कूलों में अगली बार परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने डीआईओएस को ऐसे परीक्षा केंद्रों को नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षा को लेकर शासन ने पूर्व में ही स्वीकृत परीक्षा केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे, लेकिन स्थानीय स्तर पर इस निर्देश को हवा में उड़ा दिया गया। जिले में बृहस्पतिवार से शुरू हुई परीक्षा के दौरान बीसलपुर व बिलसंडा क्षेत्र के कई परीक्षा केद्रों पर फर्नीचर न होने से परीक्षार्थियों को जमीन पर बैठकर परीक्षा देनी पड़ी। पहले दिन परीक्षा केंद्रों का जायजा लेने पहुंचे संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) एसपी द्विवेदी को भी मीरपुर वाहनपुर परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी जमीन पर बैठकर परीक्षा देते मिले। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने डीआईओएस अनिल कुमार मिश्र को फर्नीचर उपलब्ध न कराने वाले परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने बताया कि जिले के कई परीक्षा केंद्रों पर फर्नीचर न होने की जानकारी मिली है। अगली बार ऐसे कॉलेजों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन