{"_id":"655657f01e71db06f3094a33","slug":"even-on-the-second-day-of-bhaiya-dooj-buses-and-trains-remained-full-had-to-travel-standing-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-7656-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: भैया दूज के दूसरे दिन भी बसें और ट्रेनें रहीं फुल, खड़े होकर करनी पड़ी यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: भैया दूज के दूसरे दिन भी बसें और ट्रेनें रहीं फुल, खड़े होकर करनी पड़ी यात्रा
विज्ञापन
शहर में रोडवेज बसो में रही यात्रियो की भीड़ । संवाद
पीलीभीत। भैया दूज के दूसरे दिन बहनें अपने घरों पर लौटींं तो ट्रेनों और रोडवेज बसों में जबरदस्त भीड़ रही। यात्री चौराहों पर घंटों बसों व अन्य सवारियों का इंतजार करते रहे। ऐसे में डग्गामार वाहन चालक एक बार फिर लोकल रूटों पर उनका सहारा बने। यात्रियों को देखते हुए रोडवेज बसें पर्याप्त नहीं थीं। बसों में लोगों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी।
भैया दूज के दूसरे दिन भी रोडवेज बसों में खासी भीड़ रही। सीट न मिलने से कई एक सवारियों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। रोडवेज बस अड्डा, नौगवां चौराहा व असम चौराहा पर भी यात्री काफी देर तक बसों का इंतजार करते रहे। वहीं शुक्रवार से छठ पूजा भी शुरू हो रही है। जिसके चलते भीड़ और बढ़ गई। बसें कम पड़ी तो लोगों ने डग्गामार वाहनों का सहारा लिया।
लोकल रूट पर अधिकांश जगह लोग डग्गामार वाहन से ही गंतव्य तक पहुंचे। जबरदस्त भीड़ के कारण डग्गामार वाहन भी कम पड़ते दिखाई दिए। जिसके चलते यात्रियों को वाहनों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। रोडवेज, नौगवां चौराहा, असम चौराहा, छतरी चौराहा आदि जगहों पर लोग सवारियों का इंतजार भी करते देखे गए। बसों के अलावा विभिन्न रूटों पर संचालित जीप, टेंपाे आदि सवारी वाहनों में भी भीड़ रही।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
फोटो- 32
चलती ट्रेन से कूदी महिला, बच्चा रह गया ट्रेन में
भैया दूज के दूसरे दिन ट्रेनों में भी जबरदस्त भीड़ थी। जनरल डिब्बों का यह हाल था कि पैर रखने तक की जगह नहीं थी। दोपहर में करीब ढाई बजे आई त्रिवेणी एक्सप्रेस के जनरल कोच में चढ़ने के लिए जमकर धक्का मुक्की हुई। भीड़ का हाल यह था कि ट्रेन में सवार लोग नीचे उतरने के लिए व प्लेटफार्म से ट्रेन में चढ़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब पांच साल की बच्ची के साथ यात्रा कर रही एक विवाहिता को पीलीभीत जंक्शन पर उतरना था।
ट्रेन रुकने के बाद लोग उसमें चढ़ने लगे। जिस कारण विवाहिता उतर नहीं सकी। इसी दौरान ट्रेन चलने लगी। विवाहिता चलती ट्रेन से ही कूद गई। जिससे प्लेटफार्म पर गिरकर उसे चोट भी लगी। लेकिन उसकी बच्ची ट्रेन में ही रह गई। इसके बाद विवाहिता सामान छोड़कर ट्रेन के साथ भागने लगी। शोर मचा तो किसी ने चेन खींची जिसके बाद त्रिवेणी एक्सप्रेस रुकी। फिर बच्ची को कोच से उतारा गया। बरेली से पीलीभीत व टनकरपुर तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेनाें में भी जबरदस्त भीड़ थी।