फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Environmental protection will be developed ecosystem

पर्यावरण संरक्षण को विकसित होगा ईको सिस्टम

Tue, 08 Sep 2015 07:33 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Tue, 08 Sep 2015 07:33 PM IST
विज्ञापन

जिले में पर्यावरण संरक्षण के लिए ईको सिस्टम विकसित किया जाएगा। इसके लिए कुछ गांव को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लेकर ऊर्जा के नए संसाधनों से संतृप्त किया जाएगा। यह निर्णय सेल्को फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यशाला में लिया गया।

विज्ञापन

शहर के एक होटल में आयोजित कार्यशाला में सेल्को फाउंडेशन की जूही ने बताया जिले के पर्यावरण की स्थिति और इसके बचाने के उपाय जानने को पिछले दिनों सेल्को फाउंडेशन ने डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के सहयोग से जिले में अध्ययन किया था। इसमें जिले में जहां लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता की कमी पाई गई है वहीं सोलर एवं ऊर्जा के अन्य प्राकृतिक स्रोतों के बेहतर उपयोग की संभावनाएं पाई गई हैं।
विज्ञापन

तराई आर्कलैंड के हेड डॉ. मुदित गुप्ता ने कहा कि जंगल को बचाने के लिए जंगल किनारे और बाद में अन्य गांव में ऊर्जा के प्राकृतिक संसाधनों को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाने हैं। इसके लिए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चार पांच को चिह्नित किया जाएगा। इन गांव में बिजली के स्थान पर सौर ऊर्जा, गोबर गैस अथवा बायोगैस के प्रोजेक्ट लगाकर सभी गतिविधियां संचालित कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीएम नाबार्ड एके रावत ने कहा कि विभिन्न गतिविधियों के साथ ही ईओ सिस्टम को किसानों की आजीविका के साधन में भी विकसित किए जाने की जरूरत है ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ किसानों को इससे आर्थिक लाभ भी मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed