फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Entry will be granted half an hour in advance and no electronic devices will be allowed.

Pilibhit News: पौन घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं ले जा सकेंगे

Sat, 11 Oct 2025 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Entry will be granted half an hour in advance and no electronic devices will be allowed.
पीलीभीत। जिले में पीसीएस परीक्षा रविवार को दो पालियों में आयोजित की जा रही है। शहर में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा से पौन घंटे पहले प्रवेश दिया जाएगा। किसी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस राजीव कुमार ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली अपराह्न 2:30 से शाम 4:30 बजे आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली के अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे और दूसरी पाली के अभ्यर्थियों को अपराह्न एक बजे परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्टिंग करनी होगी।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों की पहचान प्रवेशपत्र पर लगे विशेष होलोग्राम की स्कैनिंग के माध्यम से की जाएगी। यदि किसी की जगह कोई अन्य व्यक्ति परीक्षा में शामिल होने का प्रयास करेगा, तो सिस्टम तुरंत उसे पकड़ लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के लिए जिले के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज डिग्री कॉलेज, जीजीआईसी पीलीभीत, रामा इंटर कॉलेज, एसएन इंटर कॉलेज, उपाधि महाविद्यालय और पालिटेक्निक कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर कुल 2304 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष कराने के लिए परीक्षार्थियों पर किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे मोबाइल, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन आदि का पूरा प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों से दौ सौ मीटर के दायरे में फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed