फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Entrepreneurs enumerated problems in Udyog Bandhu meeting

Pilibhit News: उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने गिनाईं समस्याएं

Sat, 20 Jan 2024 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs enumerated problems in Udyog Bandhu meeting
गांधी सभागार में जिला स्तरीय उघोग बंधु की बैठक लेते डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार । स्रोत - सूचना व
पीलीभीत। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक गांधी सभागार में हुई। उद्यमियों ने कई समस्याएं डीएम को बताईं।
विज्ञापन

मनीष मल्होत्रा ने बताया कि उन्होंने होम स्टे बनाने के लिए एनओसी मांगी है, जो वन विभाग के पास लंबित है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एनओसी मुख्यालय पर लंबित है। बैठक के दौरान रायल किंगडम के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया टूरिज्म पॉलिसी के अन्तर्गत अनुदान मिलता है, लेकिन उक्त अनुदान की एवज में आंशिक अनुदान मिल जाए, जिससे काम तेजी से कराया जा सके।
उपायुक्त उद्योग आत्मदेव शर्मा ने बताया कि उक्त पॉलिसी में आंशिक अनुदान संबंधी कोई प्रावधान नहीं है। एपी मौरी कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा भरा पचपेड़ा में संपर्क मार्ग पूरा न बन पाने व वन्य जीवों की समस्या से अवगत कराया गया। डीएम ने अधिकारियों से जल्द से जल्द इन कामों को कराने को कहा। मिनी औद्योगिक आस्थान बीसलपुर के उद्यमी तेज बहादुर ने बताया कि यूनिट के निकट लगभग 250 मीटर सड़क जर्जर है। इसे पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से ठीक कराने को कहा गया।
विज्ञापन

संदीप सक्सेना द्वारा शारदा अस्पताल से लेकर असम चौराहे तक कोई सुलभ शौचालय न होने की समस्या से अवगत कराया। अभिषेक अग्रवाल द्वारा राम स्वरूप पार्क को टहलने वालों के लिए विकसित किए जाने की बात कही साथ ही अमरिया में स्ट्रीट लाइट खराब होने की समस्या से अवगत कराया गया। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साअधिकारी, प्रभारी डीएफओ सामाजिक वानिकी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उपायुक्त उद्योग, उप कृषि निदेशक, सहित उद्योग/वाणिज्य बंधु उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed