फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Entered the house at night and threw acid on the face from near

रात में घर में घुसे और बिल्कुल पास से चेहरे पर फेंका था तेजाब

Tue, 10 May 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Entered the house at night and threw acid on the face from near
गजरौला/पीलीभीत। किशोरी के मां-बाप पर फेंके गए तेजाब का इंतजाम मुख्य आरोपी राजेश ने ही किया था। वारदात से पहले रविवार रात सभी आरोपी राजेश के यहां इकट्ठे हुए थे। पड़ोस में दावत की वजह से डीजे बज रहा था और सबका ध्यान उस ओर था। आरोपी देर रात दो बजे घर में घुसे। पीड़िता के माता पिता और परिजन गहरी नींद में थे। बेहद पास जाकर दोनों पर तेजाब फेंक दिया। पीड़िता ने बताया कि वह सो चुकी थी लेकिन जब पिता की चीख सुनी तो जगी। तब तक मां को भी बिलखते देखा। घरवालों के जागते ही आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि घर में कोई दरवाजा नहीं है। सामने सड़क की ओर घर बिल्कुल खुला हुआ है। कोई भी आ-जा सकता है। तीन तरफ तीन फुट ऊंची दीवार है। इसे भी कोई आसानी से फांद सकता है। पीड़िता ने बताया कि रात में पड़ोस में दावत थी और डीजे बज रहा था। शोर-शराबा मच रहा था। इसी दौरान रात में करीब दो बजे तेजाब फेंका गया। माता पिता के चेहरे खुले हुए थे। तेजाब को चेहरे सीधे चेहरे की ओर फेंका गया।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि जब वह रात में सोई तब घर के पीछे की ओर दीवार से सटा एक पंपसेट का इंजन हुआ खड़ा था लेकिन वारदात के बाद वह इंजन वहां नहीं था। उसे आरोपियों ने खिसकाकर कुछ दूर खड़ा किया। इंजन के स्थान से माता पिता की चार पाई करीब एक मीटर दूर पर थी। इंजन के पास से ही तेजाब फेंका गया। इससे चेहरे झुलस गए और शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी जख्म आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच पुलिस ने आरोपियों ने पूछताछ की है। इसमें पता लगा है कि मुख्य आरोपी राजेश ही तेजाब पीलीभीत से तेजाब लेकर आया था। इसे करीब से फेंकने की साजिश भी उसी ने रची थी। जब इस बारे में पुलिस ने जब राजेश से सच उगलवा कर घटनाक्रम की कड़ी से कड़ी जोड़ने का प्रयास किया और राजेश चुप हो गया। अन्य आरोपी भी अभी कुछ नहीं खास नहीं बोले रहे लेकिन इतनी बात तो स्पष्ट हो गई है कि राजेश के अलावा किसी की कोई रंजिश नहीं थी। राजेश के द्वारा छेड़खानी किए जाने के बाद जब पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करा दी तो राजेश ने इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed