{"_id":"629e59f70c533a2fea322ec2","slug":"encroachment-ptr-administration-will-conduct-survey-with-revenue-team-pilibhit-news-bly487408090","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण के खिलाफ राजस्व टीम के साथ सर्वे करेगा पीटीआर प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण के खिलाफ राजस्व टीम के साथ सर्वे करेगा पीटीआर प्रशासन
विज्ञापन
पीलीभीत। जंगल की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सर्वे जल्द ही शुरू होगा। अगर इस सर्वे में नया अतिक्रमण टीम को मिला तो बुलडोजर चलवाया जाएगा।
पीलीभीत टागइर रिजर्व के जंगल की जमीन पर वैसे बड़े पैमाने पर बंगाली समाज के लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। हालांकि यह लोग आजादी के बाद से वहीं बसे हुए है, इसलिए इन लोगों को हटवाने के लिए शासन को सर्वे रिपोर्ट पहले ही भेज दी गई है। इसके अलावा नए अतिक्रमण के खिलाफ पीटीआर प्रशासन राजस्व टीम के साथ शीघ्र ही सर्वे कराएगा। इससे नए अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा जा सके। बराही और हरीपुर रेंज में सबसे ज्यादा जंगल की जमीन पर अतिक्रमण है। सर्वे के बाद नए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलेगा। पीटीआर के उप निदेशक नवीन खंडेलवाल ने बताया कि अतिक्रमण को लेकर सर्वे लगातार कराया जा रहा है। इस बार भी राजस्व टीम के साथ सर्वे कराया जाएगा। सर्वे में अगर कोई नया अतिक्रमण मिलता है तो उसे हटवा दिया जाएगा। पुराने अतिक्रमण को लेकर पहले ही शासन को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।