फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Encroachment 1

स्लैब हटाने का विरोध करने पर एक को भेजा जेल

Mon, 29 Jun 2015 11:16 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Mon, 29 Jun 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
Encroachment 1
अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सोमवार को प्रशासन ने कहीं सख्ती तो कहीं नरमी
विज्ञापन
दिखाई। स्लैब हटाने का विरोध करने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर किया। देर शाम तक वाले मियां की मजार तक अतिक्रमण हटाया गया।
सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में अभियान के दूसरे चरण के तीसरे दिन कमल्ले चौराहा से अभियान की शुरूआत की गई। अभियान के तहत वेलों वाले चौराहा की ओर जाने वाली सड़क के दोनों तरफ नाले पर किए गए अतिक्रमण हटाया गया। एक अधिकारी द्वारा नाले पर बने मकान के अगले हिस्से तोड़ने की मोहलत देने और पास के ही एक मकान को मोहलत न देकर जेसीबी से तुड़वा देने का मामला चर्चा में रहा। सोमवार को अभियान का खासा खौफ दिखाई दिया। लोग जेसीबी के पहुंचने से पहले ही नालों पर किए गए अतिक्रमण को खुद या फिर मजदूरों से तुड़वाते देखे गए। कुछ अतिक्रमण तो जेसीबी द्वारा तोड़ दिया गया, वहीं ज्यादातर लोगों ने स्वत: ही नाले पर पड़ी स्लैब और चबूतरे तोड़ डाले। आवास विकास कॉलोनी के समीप स्थित नाले पर पड़ी स्लैब हटाने पर कुछ लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन लोग शांत नहीं हुए। इस पर पुलिस ने मोहल्ला मुनीर खां के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है बाद में उसे जेल भेज दिया। देर शाम तक वाले मियां की मजार के समीप पहुंचकर अभियान रोक दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि मंगलवार को अभियान लाल रोड समेत आसपास क्षेत्र में चलाया जाएगा। इस मौके पर एएसपी सुधीर कुमार, सीओ सिटी कौशलेंद्र कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी अरुणमणि त्रिपाठी, संपत्ति अधिकारी संतोष कुमार, अमित कुमार समेत तमाम अफसर व नगरपालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।


बड़ा हादसा होते बचा
कमल्ले चौराहा के समीप एक मकान में छत पर जाने के लिए लोहे की घुमावदार सीढ़ियां बनाई गईं थीं। अतिक्रमण की जद में आने पर अफसरों ने उसे हटाने के निर्देश दिए। मकान स्वामी ने एक मजदूर लगाकर सीढ़ी कटवानी शुरू कर दी। काटने के दौरान मजूदर सीढ़ियों समेत नीचे आ गिरा। हालांकि मजदूर मामूली रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed