फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Employees' anger erupted over non-payment of salary, picketed in Vikas Bhavan

वेतन नही मिलने पर कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, विकास भवन में दिया धरना

Tue, 26 Oct 2021 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Employees' anger erupted over non-payment of salary, picketed in Vikas Bhavan
विकास भवन परिसर में धरना देते कर्मचारी। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी समन्वय समिति के प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने एकत्र होकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना था कि कई वर्षों से बिना वेतन के ही काम करना पड़ा रहा है। इससे परिवार भुखमरी की कगार पर है। हमारी मांग नहीं मानी गई तो दो नवंबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

विकास भवन परिसर में सोमवार को दोपहर 12 बजे बड़ी संख्या में कर्मचारी एकत्र हुए। परिसर में धरना देकर बैठक गए। कर्मचारियों का कहना था कि पिछले कई वर्षों से वेतन नहीं दिया जा रहा है। आर्थिक संकट से गुजरने के साथ ही परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। इसके बाद भी ड्यूटी के दौरान बिना कमी के ही परेशान किया जाता है। बिना वेतन के ड्यूटी करने में काफी दिक्कत हो रही है। धरना के दौरान कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वह लोग एक नवंबर से सामूहिक धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे। इसके बाद कार्य का पूर्ण बहिष्कार कर 15 नवंबर को लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर नवनाथ पांडेय, विनय कुमार, लल्लन यादव, विनय कुमार, जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रांतीय आह्वान पर कर्मचारियों ने धरना दिया है। इन कर्मचारियों का वेतन सरकार से अधीन नहीं है, बल्कि कारोबार पर है। अच्छा कारोबार करने वालों का वेतन निकाला गया है। - वीर विक्रम सिंह, एआर कोऑपरेटिव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed