{"_id":"5d6c07538ebc3e93b147a9fb","slug":"eliphant-pilibhit-news-bly3744648130","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली हाथी ने फिर उजाड़ीं फसलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाली हाथी ने फिर उजाड़ीं फसलें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बराही रेंज के अंतर्गत शारदा नदी के पार कई दिनों से उत्पात मचाए हाथी ने दो दिन की खामोशी के बाद एक बार उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। दो दिन तक हाथी की इधर चहलकदमी रुकने से किसानों ने राहत महसूस की थी, लेकिन शनिवार रात एक बार फिर हाथी ने गांव की सीमा में फसलों को रौंदा डाला।
टाइगर रिजर्व की बराही रेंज के अंतर्गत लग्गा भग्गा का जंगल है जो हाथियों का कॉरिडोर माना जाता है। नेपाल की ओर से एक हाथी कई दिनों पूर्व से ढकिया गांव में आतंक मचाए है। चहलकदमी के लिए मात्र लग्गा भग्गा का जंगल होने के चलते हाथी दिनभर ठहरने के बाद रात को जंगल से बाहर की ओर रुख कर रहा है। इधर सप्ताह भर पूर्व से नेपाल की ओर से आए एक हाथी ने लग्गा भग्गा के जंगल से सटे ढकिया ताल्लुके महाराजपुर गांव की सीमा में किसानों को फसलों को खूब रौंदा। इधर दो दिन पूर्व से रुकी हाथी की चहलकदमी के बाद शनिवार रात एक बार फिर हाथी ने दस्तक देकर किसान राधे राना, फिरुआ राना, बप्पी राय समेत किसानों को फसलों को रौंद दिया। रेंजर वजीर हसन ने बताया कि नेपाल की ओर से आए एक हाथी की लगातार निगरानी करने के क्षेत्रीय वनकर्मियों को निर्देश दिए गए है। ब्यूरो