{"_id":"6996d82e1426a90a9608b669","slug":"elephants-from-mahofa-forest-trampled-wheat-crops-in-pilibhit-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: महोफ के जंगल से निकले हाथियों ने गेहूं की फसल रौंदी, किसानों ने की मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: महोफ के जंगल से निकले हाथियों ने गेहूं की फसल रौंदी, किसानों ने की मुआवजे की मांग
Thu, 19 Feb 2026 03:02 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 19 Feb 2026 03:02 PM IST
सार
पीलीभीत जिले में महोफ रेंज के जंगल से बाहर निकले नेपाली हाथियों ने फिर उत्पात मचाया। हाथियों ने गेहूं की फसल रौंद डाली।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत में नेपाली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। महोफ रेंज के जंगल से निकले हाथियों ने मंगलवार रात फसलों को नुकसान पहुंचाया। कई किसानों की फसलों को रौंद दिया। जानकारी पर किसानों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने विभागीय अफसरों से उचित मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पिछले कई माह से नेपाली हाथियों की सक्रियता बनी हुई है। नेपाल की ओर से आने वाले इन हाथियों ने बराही, महोफ और माला रेंज के जंगल के क्षेत्र में अपना डेरा जमा रखा है। तीन रेंजों की सीमा में हाथी चहलकदमी करते हैं और रात के समय जंगल से बाहर निकलकर कृषि फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पिछले तीन माह से माला रेंज से सटे कई गांवों में हाथियों ने किसानों की फसलों को बर्बाद किया। विभाग की चार टीमें हाथियों की निगरानी में लगी हुई हैं।
विज्ञापन
इधर मंगलवार रात हाथी महोफ रेंज से सटे इलाके में निकल गए और कांग्रेस नेता सैयद जकी के खेत में गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया। बुधवार सुबह चौकीदार की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाकर वन विभाग के अफसरों को सूचना दी। किसान का कहना है कि विभाग को फसलों के नुकसान का समय रहते मुआवजा देना चाहिए।
विज्ञापन