{"_id":"68b33ef73bcd8aca2b018eab","slug":"elephants-are-destroying-paddy-and-sugarcane-crops-farmers-are-guarding-all-night-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-142934-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: धान-गन्ने की फसल बर्बाद कर रहा हाथी, किसान रातभर कर रहे रखवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: धान-गन्ने की फसल बर्बाद कर रहा हाथी, किसान रातभर कर रहे रखवाली
Sat, 30 Aug 2025 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 30 Aug 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
गजरौला। थाना क्षेत्र के माला रेंज से सटे गांवों में जंगली हाथी का आतंक बढ़ता जा रहा है। एक माह पूर्व से हाथी लगातार किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। हाल यह है कि किसान अपनी फसल बचाने के लिए रातभर खेतों में पहरा देने को मजबूर हैं। वन विभाग से कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है।
थाना क्षेत्र के माला रेंज के जंगल से सटे गोयल कॉलोनी, ढेरम मंडरिया, सिरसा सरदाह और महुआ सहित कई गांवों में हाथी धान और गन्ने की फसल को बर्बाद कर रहे हैं। शुक्रवार की रात हाथी ने सिरसा सरदाह निवासी किसान जगतार सिंह के खेत में घुसकर करीब एक एकड़ गन्ने की फसल रौंद डाली। ग्रामीणों का कहना है कि अब तक हाथी कई एकड़ धान की फसल भी नष्ट कर चुके हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के खेतों में घुसने की सूचना कई बार वन विभाग को दी गई, लेकिन विभागीय स्तर पर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। शुक्रवार रात को जब हाथी फिर से गांव की ओर बढ़े तो किसानों ने जान जोखिम में डालकर किसी तरह उन्हें खेतों से खदेड़ा।