फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Electricity troubled industry trade board submitted memorandum

बिजली व्यवस्था से परेशान उद्योग व्यापार मंडल ने जिले भर में सौंपा ज्ञापन

Thu, 23 Jun 2022 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Electricity troubled industry trade board submitted memorandum
मझोला/ अमरिया/बरखेड़ा। अघोषित बिजली कटौती, शासनादेश के अनुरूप बिजली सप्लाई न मिलने, मरम्मत का कार्य रोस्टर के अनुसार न कराए जाने समेत कई मुद्दों को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से उठाया गया। जिले भर में बुधवार को ज्ञापन दिए गए। तहसील स्तर पर भी पदाधिकारियों ने समस्याओं को शामिल करते हुए ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन

मझोला में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम गोयल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जेई विद्युत मझोला को सौंपा गया। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष प्रेम गोयल, नगर महामंत्री सलीम इदरीसी, युवा नगर अध्यक्ष गुलशन स्वर्णकार आदि मौजूद रहे। बरखेड़ा में भी उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने युवा जिला उपाध्यक्ष नदीम अंसारी के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। जिला उपाध्यक्ष नदीम अंसारी ,नगर अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, युवा नगर अध्यक्ष प्रिंस भारद्वाज ,नगर महामंत्री हरीश भारती आदि मौजूद रहे। अमरिया में व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने नगर अध्यक्ष असगर अली के नेतृत्व में विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन एसडीएम आशुतोष गुप्ता को सौंपा। नगर अध्यक्ष असगर अली,नगर महामंत्री मदन लाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष इमरान कादरी, हिमांशू गुप्ता, सुभान खान, अंकुश गुप्ता, रवि, मोबिस, सलमान, फुरकान खान, राजू कुंदरा, जहीर मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

समस्याओं को जल्दी दूर किया जाएगा
मझोला। जूनियर इंजीनियर ने बताया कि व्यापारियों की जिन समस्याओं के बारे में ज्ञापन दिया है। उसमें कस्बे के की जर्जर लाइनों को बदलने व विद्युत ट्रांसफार्मर की क्षमता को दुगना करने की मांग प्रमुख है। इसके लिए विभाग काम करेगा। समस्याओं को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed