फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Electricity supply was disrupted for two and a half hours due to jumper failure on Puranpur Highway.

Pilibhit News: पूरनपुर हाईवे पर जंपर खराब होने से ढाई घंटे बाधित रही विद्युत आपूर्ति

Sun, 17 Dec 2023 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply was disrupted for two and a half hours due to jumper failure on Puranpur Highway.
पीलीभीत। शहर में रोजाना हो रहे फाल्ट की वजह से उपभोक्ताओं को ठंड में भी बिजली आपूर्ति सही से नहीं मिल पा रही। शनिवार को जंपर खराब हो जाने से शहर के करीब छह मोहल्लों की ढाई घंटे तक आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन


शनिवार को अपराह्न तीन बजे के करीब शहर के पूरनपुर हाईवे स्थित एक होटल के सामने लगे खंभे का जंपर खराब हो जाने से सुनगढ़ी क्षेत्र व लाल रोड स्थित नई बस्ती, तुलाराम, काला मंदिर, मदीनाशाह, जमुनी चौराहा आदि इलाकों की बिजली गुल हो गई। ढाई घंटे बाद जंपर ठीक होने पर आपूर्ति बहाल हो सकी। इसके अलावा शहर के खैरुल्ला शाह, खकरा फीडर, आवास विकास, अवध नगर, सुरभि कॉलोनी, मोहल्ला पंजाबियान समेत कई मोहल्लों में दिनभर बिजली कटौती होती रही। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि जंपर में दिक्कत आ गई थी। सूचना मिलते ही मौके पर कर्मचारियों को भेजकर बिजली को सही करा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed