{"_id":"66966167676b9e43320b26a0","slug":"electricity-supply-is-being-done-through-manipulation-there-is-a-possibility-of-accident-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-119505-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जोड़-तोड़ से की जा रही विद्युत आपूर्ति, दुर्घटना की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जोड़-तोड़ से की जा रही विद्युत आपूर्ति, दुर्घटना की आशंका
विज्ञापन
बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में जोड़ तोड़ से की जा रही बिजली आपूर्ति।संवाद
बीसलपुर। बिजली निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों की अनदेखी के चलते मोहल्ला दुर्गाप्रसाद में मस्जिद के पास जोड़-तोड़ से विद्युत आपूर्ति की जा रही है। इससे हर समय दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।
मोहल्ला दुर्गाप्रसाद में मस्जिद के पास काफी समय से विद्युत लाइन काफी जर्जर है। विभाग ने जर्जर लाइन के स्थान पर नई लाइन बिछवाने की बजाए जर्जर लाइन के साथ जोड़-तोड़ कर रखी है। एक स्थान पर लकड़ी भी लगा रखी है। इस स्थान पर अक्सर चिंगारियांं निकलती रहती हैं, जिससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।
इस वजह से लोगों ने इस जर्जर लाइन के पास से निकलना बंद कर दिया है। मोहल्ले के जागरूक लोगों ने बिजली निगम के अधिकारियों का ध्यान कई बार आकर्षित कराया, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नही हुई, जिससे लोगों मे अधिकारियों के प्रति रोष है।
विज्ञापन
बिजली निगम के अधिकारियों की अनदेखी के चलते यह स्थिति कब तक बनी रहेगी, कुछ कहा नहीं जा सकता। इस बावत एसडीओ आरएन गुप्ता ने बताया कि बहुत जल्द इस समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
--