फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Electricity failure in 250 houses, people also crave for water

Pilibhit News: 250 घरों में बिजली गुल, पानी को भी तरसे लोग

Sun, 14 Apr 2024 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Electricity failure in 250 houses, people also crave for water
ण्कता नगर कॉलोनी में डाली जा रही विघुत केबिल । स्रोत - बिजली विभाग
पीलीभीत। शहर के एकता नगर कॉलोनी में पूरे दिन बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे यहां पेयजल की समस्या गहरा गई। देर शाम उपभोक्ताओं को बिजली मिल सकी।
विज्ञापन

जिले में रीवैंप योजना के तहत काम कराया जा रहा है। पहले चरण में बंच केबल डालने का काम किया जा रहा है। जहानाबाद क्षेत्र में काम करने के बाद अब विभाग ने शहर के कुछ इलाकाें में भी काम शुरू करा दिया है। पुलिस लाइन, आफीसर्स कॉलोनी के बाद शनिवार को शहर के एकता नगर कॉलोनी में काम कराया गया।
इसके चलते सुबह नौ बजे से विभाग की ओर से शटडाउन ले लिया गया। इससे एकता नगर के लगभग 250 उपभोक्ताओं को पूरे दिन बिजली नहीं मिल सकी। लोगों के इंवर्टर भी डाउन हो गए। लोगों को पानी की भी किल्लत झेलनी पड़ी। शाम पांच बजे के बाद विभाग ने शटडाउन को वापस लिया, लेकिन देर रात तक बिजली की आवाजाही चलती रही। इससे लोगों का काम प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर की अशोक कॉलोनी, निरंजनकुंज, अवध नगर, सुरभि कॉलोनी, सिविल लाइंस साउथ समेत अन्य मोहल्लों में भी बिजली कटौती की गई। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि बंच केबल डाला गया था। इसके चलते शटडाउन लिया गया। अन्य जगह किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed