फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Electricity failed for many hours, people were troubled in the heat

Pilibhit News: कई घंटे गुल रही बिजली, गर्मी में परेशान रहे लोग

Wed, 14 Jun 2023 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Electricity failed for many hours, people were troubled in the heat
पीलीभीत। मंगलवार को शहर के अधिकांश मोहल्लों में कई घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इससे दिनभर उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

शहर के दूधिया मंदिर, जोशी टोला स्थित ज्वाला मंदिर के निकट, जाकिर नूर के बाग वाली गली, पंजाबियान कॉलोनी, चावला चौराहा, हैदरी मस्जिद, खकरा चौकी, मोहल्ला भूरे खां, जाटों वाला चौराहा, स्टेशन रोड, बाजार गेट और मोहल्ला पकड़िया में दोपहर करीब 12 बजे से देर शाम तक बिजली व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित रही। लोगों के इन्वर्टर तक जवाब दे गए।

शहर के यशवंतरी चौराहा स्थित ट्रांसफार्मर के तारों में आग लग जाने से वहां की बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। इसके साथ भूरे खां में मस्जिद के पास रखे ट्रांसफार्मर में धमाका होने से वहां पर डेढ़ घंटा बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि जहां कहीं फाॅल्ट आते हैं उसे ठीक करवा दिया जा रहा है। गर्मी बढ़ने के बाद लोड बढ़ने से दिक्कत आ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed