फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Electric wire fell, bull died due to electrocution

Pilibhit News: बिजली का तार गिरा, करंट लगने से सांड़ की मौत

Fri, 17 May 2024 04:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Electric wire fell, bull died due to electrocution
शेरपुर कलां में जलती केबिल । स्रोत - ग्रामीण
पीलीभीत। बिजली का तार गिरने से करंट लगने के कारण सांड़ की मौत हो गई। इससे उस इलाके की बिजली करीब एक घंटा तक ठप रही।
विज्ञापन

सेंट्रल मार्केट के निकट बिजली का तार गिरने से सांड़ की करंट लगने से मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने सूचना ऊर्जा निगम के आला अधिकारियों को दी। इसके बाद उस इलाके की बिजली को तुरंत बंद करा दिया गया। मौके पर पहुंची टीम ने सांड़ को हटा कर मरम्मत कार्य किया। करीब एक घंटे के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी।
जेई जहांगीर आलम ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद टीम को मौके पर भेजा गया। तार कैसे गिरा इसकी जांच की जाएगी।
इधर, बृहस्पतिवार को शहर के दूधिया मंदिर, जेपी रोड, लाल रोड, अशरफ खां, खकरा फीडर, आवास विकास, राजीव कॉलोनी, नौगवां पकड़िया, वसुंधरा काॅलोनी आदि स्थानों पर कटौती से उपभोक्ताओं को दिक्कत हुई।
विज्ञापन

--
बिजली का तार टूटकर गिरा, विरोध में प्रदर्शन
पूरनपुर। शेरपुरकलां के मोहल्ला नौगवां में बिजली की हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गया। इसके विरोध में एकत्र हुए लोगों ने प्रदर्शन किया।
शेरपुरकलां में पिछले कई दिनों से करीब आठ घंटे हो रही अघोषित कटौती से उपभोक्ताओं में रोष है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे मोहल्ला नौगवां में हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई। उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र का फोन मिलाया लेकिन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद एकत्र हुए लोगों ने खराब बिजली आपूर्ति और जर्जर तारों के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में नकी खां, मुजाहिद खां, नासिम खां, अकरम, मुन्ना, सितार अहमद, छोटा, अनस आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान

कलीनगर। शेड्यूल के मुताबिक बिजली मुहैया कराने के दावों के बीच ट्रिपिंग की समस्या उपभोक्ताओं को परेशान कर रही है। सबसे अधिक दिक्कत माधोटांडा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं की है। उपभोक्ताओं का कहना है कि दिन में प्रत्येक एक घंटे में दस मिनट के लिए आपूर्ति ठप हो जाती है। अवर अभियंता पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि गर्मी में लोड अधिक है। क्षमता बढ़ाने के लिए दो ट्रांसफार्मर लगवाने की प्रक्रिया चल रही है। संवाद

शेरपुर कलां में जलती केबिल । स्रोत - ग्रामीण

शेरपुर कलां में जलती केबिल । स्रोत - ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed