{"_id":"5ef0e8988ebc3e433e4cb856","slug":"electrcity-problem-pilibhit-news-bly410186968","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे में जवाब दे गया नया ट्रांसफार्मर, फिर गुल हो गई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घंटे में जवाब दे गया नया ट्रांसफार्मर, फिर गुल हो गई बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। ट्रांसफार्मर का तेल चोरी होने के बाद आई खराबी से दिन भर बिजली संकट से जूझे निरंजनकुंज कॉलोनी समेत आसपास के इलाकों में रहने वालों की दोबारा मुसीबत झेलनी पड़ी। देर शाम लगाया गया नया ट्रांसफार्मर चार घंटे ही चल सका। तेल रिसाव होने पर उसमें भी खराबी आ गई और बिजली गुल हो गई। इसे बदलकर फिर से दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाया गया। वहीं, बाजार गेट सब स्टेशन से जुड़े इलाकों में भी एक फेस बंद होने से दिक्कत रही। गर्मी में बिजली कटौती से उपभोक्ता बेहाल रहे।
टनकपुर हाईवे पर निरंजनकुंज कॉलोनी के पास लगा 250 केवी ट्रांसफार्मर तेल चोरी होने के बाद खराब हो गया था। इसके चलते रविवार तड़के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई थी। इससे करीब 200 उपभोक्ता प्रभावित हुए थे। दिन भर की परेशानी के बाद शाम सात बजे नया ट्रांसफार्मर लगने पर सप्लाई सुचारु की गई थी। इससे उपभोक्ताओं राहत महसूस कर ही रहे थे कि रविवार रात 11 बजे दोबारा बिजली चली गई। कुछ देर इंतजार करने के बाद भी जब बिजली नहीं आई तो उपभोक्ताओं को किसी तरह के फाल्ट का अंदेशा हुआ। उन्होंने पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों से संपर्क साधना शुरू किया। इसमें पता लगा कि लगाए गए नये ट्रांसफार्मर से तेल का रिसाव हो गया। ऐसे में परेशानी और बढ़ गई। गर्मी में रात भर उपभोक्ता परेशान रहे। सोमवार सुबह पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। ट्रांसफार्मर को सुधारने के लिए उसे अपने साथ ले गए। उसके स्थान पर फिर से नया ट्रांसफार्मर लगवाया गया। हालांकि पूरे दिन उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूझना पड़ा। चूंकि एक दिन पहले भी बिजली गुल रही थी, ऐसे में इन्वर्टर भी शोपीस बनकर रह गए। बिजली न आने से लोगों को पीने के पानी की समस्या भी रही। इसके अलावा बाजार गेट सब स्टेशन पर लगे ट्रांसफार्मर से एक फेस की बिजली सप्लाई बंद रही। इससे रेलवे स्टेशन रोड और बरेली गेट से सटे इलाकों में दिन में घंटों बिजली नहीं आई। इसका सुधार भी दोपहर बाद हो सका।
एसडीओ अतुल कुमार ने बताया कि निरंजनकुंज कॉलोनी में एक दिन पूर्व लगाए गए ट्रांसफार्मर से तेल का रिसाव होने पर खराबी आ गई थी। उसे भी हटवाकर नया ट्रांसफार्मर लगवा दिया गया है। बाजार गेट पर एक फेस बंद होने से दिक्कत रही थी। कर्मचारी लगाकर इसका सुधार करा दिया गया है।