फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Election of 21 delegates of sugar mill held in Puranpur-Bisalpur

Pilibhit News: पूरनपुर-बीसलपुर में हुआ चीनी मिल के 21 डेलीगेट का चुनाव

Sat, 05 Oct 2024 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Election of 21 delegates of sugar mill held in Puranpur-Bisalpur
पूरनपुर चीनी मिल में डेलीगेट के चुनाव में लाइन में लगे मतदाता।संवाद
पीलीभीत। सहकारी समिति के डेलीगेट चुनाव के बाद शुक्रवार को चीनी मिल के 21 डेलीगेट के लिए वोट पड़े। इसमें बीसलपुर में 16 और पूरनपुर में पांच सीटों के लिए मतदान हुआ। पूरनपुर में 13 सीटों के लिए किसी का नामांकन न होने से यह रिक्त रह गई।
विज्ञापन


बीसलपुर। किसान सहकारी चीनी मिल के विद्यालय में चुनावी कार्यवाही सुबह आठ बजे शुरू हो गई थी। मतदान कर्मी सुबह पांच बजे ही पहुंच गए थे। केंद्र पर 16 बूथ बनाए गए थे। बहादुरपुर हुकमी गांव के बूथ पर 100 में से 97 वोट पड़े। यह गांव गन्ने की राजनीति के बारे में काफी अग्रणी माना जाता है।
विज्ञापन

शाम को निर्वाचन अधिकारी मृदुला की मौजूदगी में मतगणना हुई। कम सीटों पर चुनाव होने के कारण यहां भीड़-भाड़ कम रही। पुलिसकर्मी भी कम संख्या में लगाए गए थे। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्विरोध रूप से निर्वाचित हुए और चुनाव में निर्वाचित हुए डेलीगेटों को शनिवार को चीनी मिल में विजय प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर। चीनी मिल में शुक्रवार को डेलीगेट की पांच सीटों पर वोटरों ने अपने-अपने प्रत्याशी के हक में मतदान किया। मतदान के लिए मतदाताओं को लाइन लगानी पड़ी। मतदान के बाद शाम चार बजे मतगणना शुरू हुई।
चीनी मिल में डेलीगेट के 113 सीटों पर नामांकन वापसी के बाद 95 डेलीगेट का निर्विरोध होना तय हो चुका है। 13 पदों पर कोई नामांकन दाखिल न होने से सीटें रिक्त रह गईं। पांच सीटों पर शुक्रवार को मतदान चीनी मिल में मतदान हुआ। मतदान के लिए मतदाताओं की भीड़ के चलते वोटरों को लाइन में लगना पड़ा। शाम चार बजे के बाद मतगणना शुरू की गई।

डेलीगेट चुनाव में कुमुद रंजन, लालाराम, कांती देवी, प्रभात, रविंद्र जीते

पूरनपुर। चीनी मिल में डेलीगेट पद की पांच सीटों के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव में चंदिया हजारा से कुमुद रंजन राय 12 वोट पाकर विजेता रहे। इस सीट के लिए 13 मतदाताओं ने मतदान किया। एक वोट निरस्त कर दिया गया। दूसरे प्रत्याशी नफीस बानो को कोई वोट नहीं मिला। दुधियाखुर्द की दो सीट से लालाराम 139, कांती देवी 130 वोट पाकर विजेता रहीं। जटपुरा की दो सीट पर प्रभात कुमार 159 और रविंद्र प्रसाद 185 वोट हासिल कर विजेता बने। चुनाव अधिकारी/ जिला कार्यक्रम अधिकारी जुगल किशोर ने विजेताओं को प्रमाण पत्र बांटे। संवाद


300 नवनिर्वाचित डेलीगेटों को बांटे प्रमाणपत्र



बीसलपुर। सहकारी गन्ना विकास समिति के निर्वाचन अधिकारी करन सिंह ने शुक्रवार को समिति कार्यालय में चुने गए कुल 668 में से 300 डेलीगेटों को विजय प्रमाण पत्र दिए। डेलीगेट प्रमाण पत्र लेने के लिए समिति कार्यालय में सुबह 10 बजे ही पहुंच गए थे। प्रमाण पत्र वितरण का कार्य दोपहर 12 बजे शुरू हुआ था। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बाकी डेलीगेटों को शनिवार को समिति कार्यालय में ही विजय प्रमाण पत्र बांटे जाएंगे। संवाद

पूरनपुर चीनी मिल में डेलीगेट के चुनाव में लाइन में लगे मतदाता।संवाद

पूरनपुर चीनी मिल में डेलीगेट के चुनाव में लाइन में लगे मतदाता।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed