{"_id":"68d197aa2ac976493a0d9b92","slug":"eight-students-of-navodaya-vidyalaya-fall-ill-with-fever-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-144454-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बुखार की चपेट में आए नवोदय विद्यालय के आठ बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बुखार की चपेट में आए नवोदय विद्यालय के आठ बच्चे
Tue, 23 Sep 2025 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में विभिन्न कक्षाओं के आठ बच्चे तेज बुखार की चपेट में आ गए। इनमें एरोली, शगुन, मानवी ,कोमल कुमारी, कमल कुमार, अनुराग कुमार, विवेक कुमार और आदेश सक्सेना शामिल हैं। विद्यालय में कोई डिस्पेंसरी नहीं है। वहां एक स्टाफ नर्स तैनात है। स्टाफ नर्स ने इन बच्चों को दवा दी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ, तब शिक्षक बीमार बच्चों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे।
रविवार की शाम को इन बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। आपातकालीन कक्ष में तैनात डॉ. चंदन सिन्हा ने इन विद्यार्थियों का उपचार किया। उस समय स्वास्थ्य केंद्र की लैब बंद थी। ऐसे में बच्चों का रक्त परीक्षण नहीं हो सका। चिकित्साधिकारी ने बच्चों को लाने वाले शिक्षक से सोमवार को सुबह 10 बजे रक्त की जांच कराने का सुझाव दिया। सोमवार को शिक्षक उन बच्चों के रक्त की जांच कराने नहीं ले गए। एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने बताया कि प्रधानाचार्य से जानकारी करने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जरूरत पड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम को विद्यालय भेजा जाएगा।
वर्जन
विद्यालय के कुछ बच्चे मौसमी जुकाम-बुखार की चपेट में आ गए थे। सीएचसी ले जाकर उन बच्चों का उपचार करा दिया गया है। साथ ही विद्यालय परिसर में फाॅगिंग कराई गई है।
विज्ञापन
बीके सिंह, प्राचार्य