फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Eid ul-Adha is celebrated with respect-o-Ahtram

अदब-ओ-एहतराम से मनाई ईद उल अजहा

Tue, 13 Sep 2016 11:13 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 13 Sep 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Eid ul-Adha is celebrated with respect-o-Ahtram
ईद उल अजहा - फोटो : पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
 जिले में मंगलवार को ईद उल अजहा अदब-ओ-एहतराम से मनाई गई। बारिश के चलते ईदगाह में होने वाली नमाज शाही जामा मस्जिद में अदा कराई गई। इसके अलावा अन्य मस्जिदों में भी ईद की नमाज हुई। नमाज के बाद कुर्बानी की रस्म अदा की गई और लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। सड़कों पर पूरे दिन खासी चहल पहल रही।
विज्ञापन

ईद की नमाज के लिए मस्जिदों में खास इंतजाम किए गए थे। सुबह तेज बारिश होने से ईदगाह में होने वाली नमाज शाही जामा मस्जिद में अदा कराई गई। यहां पेशे इमाम कारी इजहार अहमद खां बरकाती ने नमाज पढ़ाई। इस दौरान उन्होंने कहा, ईद-उल-अजहा हमें खुदा की राह में कुर्बानी का पैगाम देती है। मैदाने अराफात में हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम ने आज ही के दिन अपने बेटे हजरत इस्माईल अलैहिस्सलाम को खुदा की राह में कुर्बान करने की तैयारी की थी। वह उनका इम्तिहान था। इसीलिए आज के दिन कुर्बानी करने का हुक्म है। उन्होंने मुल्क और कौम की सलामती की दुआ फरमाई। नमाज के बाद सभी एक दूसरे के गले मिले। इधर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हाजी रियाज अहमद, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रभात जायवाल समेत तमाम अन्य जनप्रतिनिधियों ने लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। डीएम मासूम अली सरवर, सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र शर्मा, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरुणमणि त्रिपाठी, सीओ सिटी निर्मल बिष्ट आदि अफसरों ने भी सभी को ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन


इन मस्जिदों में अदा की गई नमाज
ईद-उल-अजहा की नमाज शाहजी मोहम्मद शेर मियां मस्जिद में हाफिज अब्दुल हफीज मियां शेरी, मस्जिद अल्लाहू मियां में मौलवी अब्दुल अहद मियां, मस्जिद हैदरी में मौलाना रईस, मस्जिद कल्लन खां में हाफिज रफतउल्ला, मस्जिद वशीर खां में हाफिज फैयाज, मस्जिद मदीनाशाह में मौलाना लईक, मस्जिद मलाहद खां में हाफिज जफर कदीरी, मस्जिद मेरासियान में मौलाना इंतेजार, पुलिया वाली मस्जिद में हाफिज फुरकान शम्सी, मस्जिद बरेली गेट में हाफिज मेराजउद्दीन, मस्जिद गौसिया में हाफिज फईम, मस्जिद नूरी में हाफिज मोहम्मद अहमद, मस्जिद नंबरदार में सूफी हाफिज अकील, मस्जिद अब्बासियान में हाफिज जमील, मस्जिद खालिद बिन वलीद में कारी मोहम्मद आरिफ, मस्जिद शमीर खां में मौलाना अनवर, मस्जिद बुजकसाबान में मौलाना अतीक कदीरी, मस्जिद सलमानियान में हाफिज दिलशाद, मस्जिद हिदायत रसूल में कारी अमानत रसूल ने नमाज अदा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर। ईदगाह में जामा मस्जिद के इमाम हाफिज सलीम खां नूरी ने ईद उल अजहा की नमाज पढ़ाई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। ईदगाह परिसर में मेला लगा। नगर पालिका परिषद, सपा द्वारा कैंप लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। एसडीएम नन्हे लाल, सीओ राजेश्वर सिंह, विधायक पीतमराम, प्रभारी कोतवाल मनोज त्यागी, जीआरपी एसओ चेतराम वर्मा, नगर पालिका से अमित मिश्र, दिनेश भारती, तौफीक अहमद  कादरी, हाजी लाडले, विजयपाल विक्की, मुन्ने मियां अंजाना, नादिर रजा बरकाती, मानू चिश्ती आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे। बारिश को लेकर ईदगाह में नमाजियों की संख्या कम दिखी। हालांकि मस्जिदों में नमाज पढ़ने वालों की खासी भीड़ रही। रजा मस्जिद मेें हाफिज जकी खां नूरी, गुलजारे फरीद में हाफिज कमर महबूब, रजवी मस्जिद  में हाफिज मोहम्मद उस्मान नूरी, मस्जिद गरीब नवाज में हाफिज नाजिम रजा नूरी, साबरी मस्जिद में हाफिज हाजी जाकिर खां, सिद्दीके अकबर मेें मौलाना जावेद रजा खां, कुरैशियान में हाफिज लईक अहमद नूरी ने नमाज पढ़ाई। 
बीसलपुर। नगर समेत पूरे तहसील क्षेत्र में ईद उल अजहा अकीदत के साथ मनाई गई। मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ाई गई। सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। इस मौके पर कुर्बानी दी गई। पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू ने अपने आवास पर हुए कार्यक्रम में लोगों से गले मिलकर मुबारकबाद दी। इसके अलावा मीरपुर वाहनपुर, महादेवा, रिछोला सबल, चुर्रासकतपुर, रिछुलिया, रसायाखानपुर, रढ़ैता, रोहनिया, टिकरी, ईंटारोड़ा, चंदपुरा, चठिया सेवाराम आदि गांवों में भी ईद मनाई गई। 
शेरपुरकलां। बारिश से हुए जलभराव आदि को लेकर ईद उल अजहा की नमाज मस्जिदों में दो-दो शिफ्टों में हुई। जामा मस्जिद में मौलाना मोहम्मद रिजवान व दूसरी शिफ्ट में मौलाना मोहम्मद आकिल, कुरैशियान मस्जिद में मौलाना साजिद रजा, हाफिज हबीबुर्रहमान, माहीग्रान मस्जिद में मौलाना हशमत रजा खां, हाफिज अनीस अहमद खां, सुनहरी मस्जिद में हाफिज अरशद खां, इस्लाम नगर में हाफिज महबूब हसन ने नमाज अदा कराई। 
माधोटांडा। कस्बे में ईद उल अजहा का त्योहार मनाया गया। कस्बे की जामा मस्जिद, मोहल्ला इमामबाड़ा, नूरी मस्जिद, कलीनगर की ईदगाह समेत अन्य मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इस मौके पर उलेमाओं ने नमाज से पूर्व हजरत इब्राहिम और हजरत इस्माईल की जीवनी पर रोशनी डाली। 
मझोला। कस्बे में ईद उल अजहा का त्योहार अकीदत के साथ मनाया गया। गुलड़िया मस्जिद में मौलाना तौफीक रजा ने ईद की नमाज अदा कराई और मुल्क, कौम की तरक्की के लिए दुआ फरमाई गई।
परेवा वैश्य। ईद उल अजहा की नमाज जामा मस्जिद के पेशे इमाम हामिद रजा खां ने अदा कराई। दूसरी मस्जिद में पेशे इमाम सलमान रजा ने अदा कराई। सभी ने एक दूसरे के गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी । इसके अलावा गांव चका, अमखिडिय़ा, अमखेड़ा ,अड़ौली, इमामनगर, सिरसी, निसरा, नगरिया, भंगाडांडी, मुरसेना आदि में भी नमाज अदा की गई।
बिलसंडा। कस्बा समेत पूरे क्षेत्र में ईद उल अजहा त्योहार अदब ओ एहतराम से मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिमों ने अल्लाह तआला से मुल्क और कौम की तरक्की की दुआ की। उधर गांव मार, घुंघौरा, विलासपुर, तिलछी, सिसैया साहिब, कल्यानपुर तालुके करेली, हर्रई, नौगवां अंबर, पहाडग़ंज में भी लोगों ने ईद की नमाज अदा की। 

न्यूरिया। यहां भी ईद उल अजहा का पर्व परपंरागत ढंग से मनाया गया। कस्बे स्थित जामा मस्जिद में मौलाना सोहराब हुसैन ने नमाज अदा कराई। इसके अलावा अन्य मस्जिदों में नमाजियों ने नमाज अदा की और एक दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed