{"_id":"5d8276618ebc3e93b0396613","slug":"education-pilibhit-news-bly376742676","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की बिजली काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की बिजली काटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बिजली बिल का भुगतान नही होने पर बिजली विभाग ने दो कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की बिजली सप्लाई काट दी। जिसके चलते छात्राएं रात भर डरी सहमी रहीं।
बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गौहनिया और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय ललौरीखेड़ा में करीब 100-100 छात्राएं अध्ययनरत हैं। दोनों आवासीय विद्यालयों द्वारा बिजली का बकाया भुगतान जमा नहीं किया गया। जिसके चलते पावर कारपोरेशन द्वारा सोमवार को बिजली सप्लाई काट दी गई। इसके चलते दोनों आवासीय विद्यालय की बिजली सप्लाई ठप हो गई। रात में छात्राओं को गर्मी तो झेलनी ही पड़ी। वहीं रात भर छात्राएं अंधेरे के चलते डरी सहमी रही। इधर, जब जिला समन्वयक बालिका शिक्षा मनीष श्रीवास्तव ने पावर कारपोरेशन के एसडीओ को बिजली बिल के चेक बने होने और बीएसए के जिले से बाहर होने की जानकारी दी। तब कहीं जाकर करीब 20 घंटे बाद दोनों विद्यालयों की बिजली सप्लाई सुचारु हो सकी। इस संबंध में जिला समन्वयक बालिका शिक्षा ने बताया कि बिलका भुगतान नहीं होने पर बिजली सप्लाई काट दी गई थी। एसडीओ से कहकर बिजली सप्लाई चालू करा दी गई है।