{"_id":"62c338cad9e0585a7639d144","slug":"eco-dcm-clash-two-killed-one-serious-pilibhit-news-bly490367377","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली हाईवे पर ईको-डीसीएम की भिड़ंत, दो की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली हाईवे पर ईको-डीसीएम की भिड़ंत, दो की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
मोहम्मद नाजिम फाइल फोटो।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
्रजहानाबाद/पीलीभीत। बरेली से लौट रही ईको कार की सोमवार अल सुबह तीन बजे खमरिया पुल के पास सामने से आ रही डीसीएम से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद दोनों वाहन पलट गए। हादसे में ईको सवार नसीम मियां (30), मोहम्मद नाजिम (32) निवासी सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूरे खां की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूरे खां निवासी वसीम ने बताया कि उसका भाई नसीम, मोहल्ले के ही नाजिम और मोहम्मद मियां उर्फ नन्हे बरेली की एक फूड कंपनी से भैंस का मीट लेकर सुबह तीन बजे लौट रहे थे। इधर, पीलीभीत से पूरनपुर की ओर एक डीसीएम जा रही थी। जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव खमरिया पुल के पास दोनों वाहन अमान-सामने भिड़ हो गए और पलट गए। ईको नाजिम चला रहा था। हादसे में नसीम और चालक नाजिम की मौत हो गई और मोहम्मद मियां गंभीर रूप से घायल हो गया। डीसीएम में बर्तन भरे हुए थे। चालक मौके से भाग गया था। पुलिस ने दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
छह माह पहले ही हुई थी नाजिम की शादी
परिवार वालों ने बताया कि नाजिम की शादी छह माह पहले ही रिजवाना के साथ हुई थी। मगर इस दुर्घटना से परिवार में चीख-पुकार मची हुई है। नाजिम की गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, नसीम की दो साल पहले शादी फरजाना के साथ हुई थी। उसका आठ माह का मासूम पुत्र है। नसीम की मौत से सभी बदहवास हैं।

नसीम फाइल फोटो।- फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन