फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   E-rickshaw driver dies after being hit by a car, two injured

Pilibhit News: कार की चपेट में आकर ई-रिक्शा चालक की मौत, दो घायल

Wed, 04 Sep 2024 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver dies after being hit by a car, two injured
शाहजहांपुर। निगोही के गांव चेना रुरिया के पास कार की चपेट में आकर ई-रिक्शा चालक पीलीभीत के थाना करेली के गांव पडौरी मदेरा निवासी राकेश कुमार (30) की मौत हो गई। दो सवारियां घायल हो गईं।
विज्ञापन

सोमवार की रात राकेश सवारी लेकर पीलीभीत लौट रहे थे। चेना गांव में पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार से ई-रिक्शा में टक्कर लग गई। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल राकेश को तुरंत ही सीएचसी भेजा गया, जहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान राकेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया है। उसकी मौत से पत्नी रेखा देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। राकेश ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार को पाल रहा था। उसकी मौत के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed