फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dumper's cargo bed struck the welcome arch; two pillars broken.

Pilibhit News: स्वागत द्वार से टकराया डंपर का डाला, दो खंभे टूटे

Wed, 01 Jul 2026 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Dumper's cargo bed struck the welcome arch; two pillars broken.
बरखेड़ा गजरौला मार्ग के गावदौलतपुर पट्टी पर दुर्घटना ग्रस्त डम्फर स्रोत ग्रामीण
बरखेड़ा। गजरौला मार्ग के दौलतपुर पट्टी स्थित मुख्य चौराहे पर मंगलवार सुबह तेज गति से आ रहे डंपर का डाला विधायक निधि से बने स्वागत द्वार से टकरा गया। इससे स्वागत द्वार के साथ ही बिजली के दो खंभे भी टूट गए। गनीमत रही कि हादसे के समय बिजली आपूर्ति बंद थी। नहीं तो कोई हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब आठ बजे एक डंपर गजरौला की तरफ से बरखेड़ा आ रहा था। डंपर का पिछला हिस्सा (डाला) ऊपर की तरफ उठा हुआ था, जिसे शायद चालक नीचे करना भूल गया था। जैसे ही डंपर दौलतपुर पट्टी चौराहे पर पहुंचा, उसका उठा हुआ हिस्सा वहां लगे स्वागत द्वार से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तेज आवाज के साथ स्वागत द्वार टूटकर डंपर के ऊपर गिर गया। बिजली के तार डंपर में उलझ गए।
विज्ञापन

स्वागतद्वार को गिराते हुए डंपर पास ही खड़े बिजली के दो खंभों से जा टकराया, जिससे दोनों खंभे टूट गए। खंभे टूटकर गिरने से पास में ही स्थित ग्रामीण फूलचंद का खोखा और झोंपड़ी भी इसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने फोन के बिजली अधिकारियों को इसकी सूचना दी। डंपर सीएफएल कंपनी का है, जो पीलीभीत-बरेली मार्ग पर शाही के पास चल रहे सड़क निर्माण कार्य में लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक रात को अपने गृह ग्राम जरा कोठी (गजरौला) में रुका था। सुबह वापस शाही जा रहा था। हादसे के बाद चालक ने वाहन मालिक को सूचना दी। मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारी टूटे खंभे और तारों को हटाने के कार्य में जुट गए। दुर्घटना के कारण फिलहाल इस मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन काफी देर तक ठप रहा। बाद में क्रेन से दुर्घटनाग्रस्त डंपर हटाकर यातायात सुचारु कराया गया।
ऊर्जा निगम के अवर अभियंता संत कुमार वर्मा के अनुसार, डंपर के चालक और उसके मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed