फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Due to the death of the only son, the mountain of sorrow broke on the parents

एकलौते बेटे की मौत से माता-पिता पर टूटा गमों का पहाड़

Thu, 23 Dec 2021 06:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
Due to the death of the only son, the mountain of sorrow broke on the parents
पीलीभीत। माता-पिता के एकलौते लाल कौशल को पता नहीं किसकी नजर लगी कि शादी के चंद दिन बाद ही दुनिया छोड़कर चला गया। पत्नी के हाथों की अभी मेंहदी भी नहीं छूटी पर पति की मौत ने मांग से सिंदूर पोछ दिया। उसे क्या पता था कि उसका ससुराल में घूमने नहीं बल्कि उसकी मौत वहां उसे ले जा रही है।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव शिवनगर निवासी अवधेश सिंह का कौशल सिंह एकलौता पुत्र है। वह बरेली के एक निजी कॉलेज में आईटीआई का छात्र है। एकलौते पुत्र की शादी के सपने संजोए, तो शाहजहांपुर के जैतीपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बैसरा बैसरी के मजरा नगरिया के रहने वाले दामोदर की पुत्री प्रियंका के साथ 28 नवंबर को धूमधाम से शादी की। इसके बाद बेटे और बहू के साथ अवधेश सिंह और उनकी पत्नी विदिश देवी की खुशियों को चार चांद लग गए। मगर उनकी इन खुशियों को किसी की नजर लग गई थी। 19 दिसंबर को कौशल सिंह नई नवेली दुल्हन को लेकर ससुराल घूमने गया था। 23 दिसंबर को उसे वापस आना था। इसी बीच ससुराल में सुसर और उनके पड़ोसियों के झगड़े में चली गोली ने कौशल की बुधवार को सुबह जान ले ली। इसकी सूचना जब पिता को सुबह साढ़े सात बजे मिली, तो उन पर दुखों को पहाड़ टूट पड़ा। किसी तरह बेटे की सुसराल पहुंचे। बुधवार को देर शाम सात बजे जब कौशल का शव गांव पहुंचा, तो कोहराम मच गया। कौशल का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed