{"_id":"66468ae69e0591b6130ff124","slug":"due-to-fear-of-license-being-suspended-two-lakhs-of-fine-was-deposited-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-116409-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: लाइसेंस निलंबित होने के डर से जमा कराए जुर्माने के दो लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: लाइसेंस निलंबित होने के डर से जमा कराए जुर्माने के दो लाख
विज्ञापन
बीसलपुर। लाइसेंस निलंबित होने के डर से चावल मिल मालिक ने बृहस्पतिवार को जुर्माने के दो लाख रुपये जमा कर दिए।
एसडीएम महिपाल सिंह ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 13 मई को रामजी चावल मिल, बिलसंडा पर अधीनस्थ अधिकारियों के साथ छापा मारकर अवैध रूप से रखा 4500 क्विंटल गेहूं पकड़ा था। साथ ही इस संबंध में मिल मालिक से स्पष्टीकरण मांगा था।
बाद में मिल मालिक की ओर से दिए गए जवाब से एसडीएम संतुष्ट नहीं हुए और दो लाख रुपये जुर्माना लगाया। चेतावनी दी कि जुर्माने की राशि जमा न करने पर मिल का लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा।
ऐसे में लाइसेंस निलंबित होने के डर से मिल मालिक ने बृहस्पतिवार को मंडी समिति कार्यालय में जुर्माने की राशि जमा कर दी। इस बात की पुष्टि मंडी सचिव नाजिम अली ने भी की। संवाद