फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Due to fear of being judged, the student stopped going to school, was sending obscene messages

Pilibhit News: शोहदे के डर से छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, भेज रहा था अश्लील मैसेज

Fri, 19 Jan 2024 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Due to fear of being judged, the student stopped going to school, was sending obscene messages
पीलीभीत। शहर के एक विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा को एक युवक परेशान कर रहा है। उसके डर से छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। जानकारी लगने पर पिता ने युवक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इसमें कहा गया कि उनकी पुत्री शहर कोतवाली क्षेत्र के टनकपुर हाईवे स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। उनकी पुत्री को थाना बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव का निवासी युवक आए दिन छेड़खानी करता है। स्कूल जाते वक्त रास्ते में रोककर कमेंट करता है। आरोपी ने कई बार उनकी पुत्री के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भी भेजे हैं।
विज्ञापन

नौ जनवरी को उनकी पुत्री स्कूल जा रही थी। तभी टनकपुर हाईवे पर आरोपी ने उनकी पुत्री को रोक लिया और अश्लील हरकतें कीं। उनकी पुत्री ने घर जाकर परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद से उनकी पुत्री डर के मारे स्कूल नहीं जा रही। छात्रा के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी मोहित कुमार निवासी बरखेड़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसको जेल भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नरेश त्यागी ने बताया छात्रा का कोर्ट में बयान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed