फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DUDA by citizens Protest

नागरिकों ने किया डूडा  के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 10 May 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Tue, 10 May 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
DUDA by citizens Protest
प्रदर्शन लोग। - फोटो : pilibhit, beureu
अधूरे निर्माण कार्य पूरे न कराए जाने से क्षुब्ध होकर मोहल्ला ग्यासपुर के लोगों ने जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की। 
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार मोहल्ला ग्यासपुर के तमाम लोग मंगलवार को चांद मस्जिद के पास जमा हुए और डूडा के विरोध में प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि डूडा ने उनके मोहल्ले में करीब एक वर्ष पूर्व सड़कें, नालियों और डिपों का निर्माण कार्य शुरू कराया था, जो बाद में अधूरा ही छोड़ दिया गया। प्रदर्शनकारियों में डूडा के प्रति काफी नाराजगी दिख रही थी। आधा घंटे बाद लोगों ने प्रदर्शन स्वयं खत्म कर दिया। पूर्व पालिका सदस्य रफी अहमद, असलम अंसारी, कमरूद्दीन, जफरूद्दीन, रहमतुल्ला, शफाकतुल्ला, शहाना, शबाना, रवीना, सलीम, रफीक, नन्हीं बेगम, रफीउल्ला, तरन्नुम, रेहाना आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed