{"_id":"6282b19c6c88b678374a6ce1","slug":"drunk-village-head-beat-woman-and-her-son-pilibhit-news-bly4850895159","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में ग्राम प्रधान ने महिला और उसके पुत्र को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में ग्राम प्रधान ने महिला और उसके पुत्र को पीटा
विज्ञापन
पीलीभीत। मामूली विवाद पर शराब के नशे में ग्राम प्रधान और उसके भाई ने एक महिला और उसके पुत्र की पिटाई कर दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव संतोषपुरा निवासी सरोजी ने गांव के ग्राम प्रधान अमित कुमार और उसके छोटे भाई राजू के खिलाफ गालीगलौज और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि रविवार रात करीब एक बजे ग्राम प्रधान नशे में गालीगलौज कर रहा था। विरोध करने पर ग्राम प्रधान ने अपने भाई के साथ लात घूसों और लाठी डंडों से पिटाई की। इससे वह और उसका पुत्र अर्जुन घायल हो गया। दोनों के गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद