फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Drugs worth 6.4 lakhs recovered from village medical store on Nepal border

नेपाल बॉर्डर से सटे गांव में संचालित मेडिकल स्टोर से 6.4 लाख की नशीली दवाइयां बरामद

Sat, 07 May 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Drugs worth 6.4 lakhs recovered from village medical store on Nepal border
नशीली दवाएं सीज करने के बाद मेडिकल स्टोर संचालक के साथ खड़ी है औषधि और एसएसबी की टीम। संवाद - फोटो : PILIBHIT
कलीनगर (पीलीभीत)। भारत-नेपाल सीमा से सटे दो गांवों के पांच मेडिकल स्टोरों पर शुक्रवार को औषधि विभाग की टीम ने एसएसबी और पुलिस को साथ लेकर छापा मारा। रमनगरा स्थित बिना लाइसेंस के संचालित शुक्ला मेडिकल स्टोर से छह लाख चालीस हजार रुपये कीमत की नशीली दवाइयां बरामद हुईं। चार अन्य मेडिकल स्टोरों से 92 हजार रुपये की एलोपैथिक दवाएं सील की गईं। एक मेडिकल स्टोर संचालक पर मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव रमनगरा में सहायक आयुक्त औषधि बरेली के नेतृत्व में चार ड्रग इंस्पेक्टर की मौजूदगी में छापे की कार्रवाई की गई। क्षेत्रीय एसएसबी और पुलिस टीम के साथ रमनगरा गांव के शुक्ला मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई की गई। यहां नशीली दवाओं की खेप मिली। करीब छह लाख चालीस हजार रुपये कीमत की नशीली दवाइयां बरामद की गईं। इसके अलावा चार संदिग्ध औषधियों के नमूने जांच और विश्लेषण के लिए गए। मेडिकल स्टोर स्वामी राकेश शुक्ला को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत माधोटांडा थाने में मामला दर्ज कराया गया है। इसके बाद रमनगरा गांव में ही दीपांकर महोलदार और सनातन विश्वास के बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया। दोनों के यहां से करीब 52 हजार रुपये कीमत की एलोपैथिक औषधियां बरामद की गईं। सीमावर्ती गांव बंदरभोज में भी भागीरथ विश्वास और लल्लन यादव के बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित हो रहे थे। इनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई। दोनों मेडिकल स्टोर पर करीब चालीस हजार रुपये की औषधियां बरामद की गईं। दो संदिग्ध औषधियों के नमूने लिए गए। टीम में डीआई बरेली विवेक कुमार, डीआई शाहजहांपुर देशबंधु विमल, डीआई बदायूं नवनीत कुमार, डीआई पीलीभीत नेहा वैश्य शामिल रहीं।
विज्ञापन

रमनगरा क्षेत्र में बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित करने की जानकारी मिल रही थी। नशीली दवाओं के कारोबार का इनपुट था। इसके बाद छापामार कार्रवाई की गई। शुक्ला मेडिकल स्टोर से नशीली दवाएं मिली हैं। मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। - संजय यादव, सहायक आयुक्त, औषधि बरेली मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed