{"_id":"6a2c49829f91dbd86908b822","slug":"drizzle-accompanied-by-strong-winds-mercury-drops-by-three-degrees-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-161762-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तेज हवा के साथ हुई रिमझिम बारिश, पारा तीन डिग्री लुढ़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तेज हवा के साथ हुई रिमझिम बारिश, पारा तीन डिग्री लुढ़का
Fri, 12 Jun 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। तराई के जिले में पिछले दिनों भीषण गर्मी का दौर रहा, लेकिन फिर बृहस्पतिवार को देर रात अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। बादल उमड़े और तेज हवा के साथ रिमझिम बारिश होने लगी। करीब आधा घंटे तक बारिश का क्रम जारी रहा। इससे अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट आ गई। मौसम विभाग की ओर से शनिवार व रविवार को भी बादल उमड़ने के साथ ही तेज हवा चलने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
शुक्रवार को लगभग पूरे दिन आसमान पर बादल उमड़ते रहे। इससे पहले बृहस्पतिवार को तेज हवा के साथ करीब आधा घंटे तक रिमझिम बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि तराई के इस जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.4 एवं न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
अधिकतम तापमान 37.6 एवं न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। बुधवार को तो अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। साथ ही न्यूनतम तापमान भी 27.4 डिग्री हो गया था। डॉ. ढाका के अनुसार, शनिवार व रविवार को भी बादल उमड़ने के साथ ही तेज हवा चलने और इस दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है।