फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Drivers of private buses plying on Bareilly Road went on strike

Pilibhit News: बरेली रोड पर चलने वाली निजी बसों के चालकों ने की हड़ताल

Fri, 17 May 2024 03:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Drivers of private buses plying on Bareilly Road went on strike
बीसलपुर। बरेली रोड पर चलने वाली निजी बसों के चालकों ने इको गाड़ियां के अवैध रूप से चलने के विरोध में बृहस्पतिवार दोपहर से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी। इस कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

निजी बसों के चालकों के संघ के शेर सिंह ने बताया कि बरेली रोड पर इको गाड़ियों के चलने का कोई प्रावधान नहीं है, फिर भी दो दर्जन से अधिक गाड़ियां अवैध रूप से चल रही हैं। इस वजह से निजी बस संचालकों को काफी घाटा हो रहा है l
विज्ञापन

विरोध करने पर इको गाड़ियों के चालक निजी बसों के कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार और हाथपाई करते हैं। इसके अलावा वे पुलिस में बस कर्मचारियों के विरुद्ध झूठी तहरीर भी दे देते हैं। एक इको गाड़ी के चालक ने बुधवार की शाम कोतवाली में निजी बस यूनियन के टाइम कीपर के विरुद्ध झूठी रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस चालकों ने बताया कि जब तक इको गाड़ियों का संचालन बंद नहीं होगा, तब तक हड़ताल जारी रखेंगे। बस चालकों ने बताया कि वे लोग शुक्रवार को पीलीभीत जाकर पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed