{"_id":"61fad14799cc8927c0464dac","slug":"dr-shailendra-gangwar-of-sp-and-shikha-pandey-of-congress-shakeel-noori-dr-dharampal-filed-nomination-from-aam-aadmi-party-pilibhit-news-bly474318498","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के डॉ. शैलेंद्र गंगवार और कांग्रेस की शिखा पांडेय, शकील नूरी, आम आदमी पार्टी से डॉ. धर्मपाल किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के डॉ. शैलेंद्र गंगवार और कांग्रेस की शिखा पांडेय, शकील नूरी, आम आदमी पार्टी से डॉ. धर्मपाल किया नामांकन
विज्ञापन
पीलीभीत। बृहस्पतिवार यानी आज नामांकन का आखिरी दिन होगा। इससे पहले बुधवार को 11 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया हैं। इसमें सात उम्मीदवार दलों के थे। चार निर्दलीय उम्मीदवार रहे। सदर सीट पर सपा के डॉ. शैलेंद्र गंगवार और कांग्रेस के प्रत्याशी शकील अहमद नूरी ने नामांकन कराया। बीसलपुर से कांग्रेस की शिखा पांडेय ने पर्चा दाखिल किया। बीसलपुर से ही आम आदमी पार्टी के डा. धर्मपाल ने नामांकन किया। प्रत्याशी समर्थकों के साथ पहुंचे और नामांकन के बाद उनका जोरदार स्वागत भी हुआ।
पीलीभीत सदर सीट पर इकरार हुसैन ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप नामांकन कराया। बीसलपुर सीट पर आम आदमी पार्टी डॉ. धर्मपाल गंगवार ने पर्चा दाखिल किया। इसी सीट पर कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी शिखा पांडे और जन अधिकार पार्टी प्रत्याशी मनोज सिंह कुशवाहा, निर्दलीय प्रत्याशी राम प्रताप ने नामांकन कराया। बरखेड़ा से निर्दलीय प्रत्याशी अरुण कुमार वर्मा, निर्दलीय प्रत्याशी महेश योगी ने अपना पर्चा दाखिल किया। पीलीभीत सदर से भारतीय सुभाष सेना प्रत्याशी बेलामती और पूरनपुर से राष्ट्रीय तीसरा विकल्प पार्टी से राकेश डेविड ने नामांकन कराया। अब बृहस्पतिवार को नामांकन का आखिरी दिन है। कुछ प्रत्याशियों ने अभी अपना नामांकन नहीं कराया है।
-प्रोफाइल-
डॉ. शैलेंद्र सिंह गंगवार
उम्र-47
उम्मीदवार- सदर
शिक्षा -एमबीबीएस, एमएस
आपराधिक मामले- एक मुकदमा
संपत्ति - चल 62.54 लाख अचल 2 करोड़
शकील अहमद नूरी
उम्र- 50
उम्मीदवार- सदर
शिक्षा - परास्नातक
आपराधिक मामले- दो मुकदमे
संपत्ति - चल 37 लाख अचल 1.25 करोड़
डॉ. धर्मपाल
उम्र-55
उम्मीदवार- बीसलपुर
शिक्षा -एमबीबीएस, डीए
आपराधिक मामले- कोई नहीं
संपत्ति - चल 33 लाख, अचल 10 लाख
शिखा पांडे
उम्र-30
उम्मीदवार-बीसलपुर
शिक्षा-परास्नातक
आपराधिक मामले- कोई नहीं
संपत्ति - चल 1.40 लाख, अचल- शून्य
मनोज सिंह कुशवाहा
उम्र-38
उम्मीदवार-बीसलपुर
शिक्षा -एलएलबी
आपराधिक मामले- एक
संपत्ति - चल 3.61 लाख अचल 26.50 लाख
राकेश डेविड
उम्र-41
उम्मीदवार- पूरनपुर
शिक्षा - साक्षर
आपराधिक मामले- कोई नहीं
संपत्ति - चल 1.15 लाख अचल शून्य
बेलामती
उम्र- 48
उम्मीदवार- पीलीभीत सदर
शिक्षा - साक्षर
आपराधिक मामले- कोई नहीं
संपत्ति - चल 3.75 लाख अचल शून्य
भाजपा से नहीं मिला इसलिए निर्दलीय उतरे चुनाव मैदान में
बरखेड़ा सीट से महेश योगी भाजपा से टिकट मांग रहे थे, लेकिन बात नहीं बनी। वह अब निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में कूद गए हैं। उन्होंने बुधवार को अपना पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर वह बोले कि यह लड़ाई अन्याय के खिलाफ हैं। क्षेत्र की जनता उनपर विश्वास जताएगी।