{"_id":"65b2a30566a0382bfb08ebe8","slug":"dorilal-won-in-kho-kho-lh-mill-in-cricket-and-divyashu-won-in-badminton-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-111199-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: खो-खो में डोरीलाल, क्रिकेट में एलएच मिल और बैडमिंटन में दिव्याशु जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: खो-खो में डोरीलाल, क्रिकेट में एलएच मिल और बैडमिंटन में दिव्याशु जीते
विज्ञापन
गांधी स्टेडियम में खो खो प्रतियोगिता में खलती छात्राएं । संवाद
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को सीनियर बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता कराई गईं, जिसमें आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। खो-खो में डोरीलाल, क्रिकेट में एलएच चीनी मिल और बैडमिंटन में दिव्याशु विजेता रहे।
गांधी स्टेडियम में पहला मैच स्टार क्लब व डोरी लाल भीमसेन नगर क्षेत्र के बीच हुआ, जिसमें डोरी लाल भीमसेन नगर विजेता रहा। दूसरा मैच नखासा और पुलिस ग्रुप के बीच हुआ, जिसमें पुलिस ग्रुप जीता। पहला सेमीफाइनल मैच दयांश और पुलिस के बीच खेला गया, जिसमें पुलिस ग्रुप विजेता रहा।
दूसरा मैच डोरीलाल भीमसेन व न्यू स्टार के बीच हुआ, जो डोरी लाल जीता। फाइनल मैच डोरी लाल व पुलिस ग्रुप के बीच हुआ। इसमें डोरी लाल भीम सेन ने जीत हासिल की। रेफरी बिनु, संति, गुरुमेस रहे। टीटी में सिंगल में विजेता शौर्य रहे, उपविजेता अथर्व रहे। डबल में अर्थव व संस्कार विजेता व उपविजेता रजत व अमन रहे।
विज्ञापन
बैडमिंटन सिंगल में विजेता दिव्यांशु व उपविजेता वर्धनराज रहे। डबल्स में विजेता ओझस व दिव्यांशु और उपविजेता वर्धनराज व प्रजव्वल रहे। बालिका सिंगल में विजेता गौरी, उपविजेता श्रद्धा कुमारी रहीं। क्रिकेट प्रतियोगिता में शुगर फैक्ट्री की टीम 65 रन से विजेता रही। उपविजेता सीएमओ वेरियर्स रही। विजेता खिलाड़ियों को सीएमओ आलोक कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने पुरस्कार बांटे। रेफरी मनोज गंगवार रहे। इस दौरान डी एन जोशी, त्रिलोक कुमार, कपिल, जगदीश सक्सेना, महेंद्र पाल सिंह आदि खेलप्रेमी मौजूद रहे।