{"_id":"621943138a01c100543bafdf","slug":"don-t-worry-mom-all-thing-will-ok-pilibhit-news-bly4766135149","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां चिंता मत करना युद्ध में फंसा हूं, सब ठीक हो जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां चिंता मत करना युद्ध में फंसा हूं, सब ठीक हो जाएगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। मां चिंता मत करना यहां युद्ध में फंस गया हूं। मगर सब ठीक हो जाएगा। बेटे से मोबाइल पर हुई बात सुनते ही अमरजीत कौर के आंखों में आंसू आ गए। पुत्र की सलामती को दुआ मांगते हुए आसपास के लोगों को बेटे के फंसे होने की जानकारी दी।
थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव भोपतपुर निवासी दिव्यांग दलजीत सिंह की मौत मई में कोराना के चलते हो गई थी। तब उनका पुत्र यूक्रेन में था। पिता की मौत पर बलजीत हवाई सेवाएं बंद होने के चलते नहीं आ पाया था। बाद में आए बलजीत सिंह कुछ दिन घर रहने के बाद करीब तीन महीने पहले अपनी पत्नी के साथ यूक्रेेन चला गया था। वहां युद्ध छिड़ने की जानकारी बलजीत सिंह ने अपनी मां अमरजीत कौर को बृहस्पतिवार शाम को दी थी।
अमरजीत कौर ने बताया कि पुत्र के युद्ध में फंसने पर पूरी रात उसे नींद नहीं आई। शुक्रवार सुबह फिर बेटे का फोन आया। हाल जानने पर बेटा बोला मां यहां बम के धमाके हो रहे हैं। बंकर में रात गुजारी है। मगर चिंता मत करना धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। पुत्र कैसी हालत में फंसा है इसे लेकर अमरजीत कौर खासी परेशान हैं। उन्होंने बताया कि बेटा यूक्रेन में कहां रह रहा इसकी जानकारी तक नहीं है? बस यह पता है कि सप्ताह में दो दिन पढ़ने कॉलेज और बाकी दिन वहां रहकर काम करता है।