फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Doctors misuse machines, give information about pregnancy: Governor

मशीनों का दुरुपयोग, चिकित्सक देते हैं गर्भ की जानकारी : राज्यपाल

Fri, 06 Jun 2025 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 06 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Doctors misuse machines, give information about pregnancy: Governor
पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के मुस्तफाबाद में बृहस्पतिवार को हुए कार्यक्रम में महिला-पुरुष अनुपात और भ्रूण हत्या पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आजकल मशीनों का दुरुपयोग हो रहा है। सरकारी अस्पताल में तो नहीं, लेकिन बाहर दो से पांच हजार में गर्भपात हो जा रहा है। चिकित्सक भी जांच कर मां या परिजनों को बता देता है कि गर्भ में बेटी है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम कागजों पर है। धरातल पर प्रयास नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि नौ से 14 वर्ष की सभी बच्चियों को कैंसर रोधी एचपीवी वैक्सीन लगवाई जानी चाहिए। जिले के सभी कस्तूरबा विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को वैक्सीन जिला प्रशासन लगवाए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी अभिषेक यादव, एडीएम ऋतु पूनिया, डीएफओ मनीष सिंह, एएसपी विक्रम दहिया, उपायुक्त उद्योग संजय सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष मझोला निशांत प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्टालों का किया निरीक्षण, परिसर में रोपा पौधा

राज्यपाल ने कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए वन विभाग, बेसिक शिक्षा, कृषि विभाग, उद्योग, उद्यान आदि विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया। मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस परिसर में मौलश्री का पौधा रोपा। आंगनबाड़ी और स्कूली बच्चों ने गीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया। राज्यपाल ने बच्चों को पुरस्कृत किया। उपाधि महाविद्यालय की दो छात्राओं ने नारी सशक्तीकरण पर निबंध और गीत सुनाया।
विज्ञापन



आंगनबाड़ी को किट, लाभार्थियों को दिए आयुष्मान कार्ड

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 200 संसाधन किट वितरित की। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत 100 प्रशस्ति पत्र, 70 वर्ष से अधिक आयु वाले लाभार्थियों को 100 आयुष्मान कार्ड वितरित किए। पांच क्षय रोगियों को पोषण पोटली और तीन कृषकों को कृषि यंत्र व प्रशस्ति पत्र दिए। ओडीओपी टूल किट प्रशिक्षण योजना के तहत दो लाभार्थियों को टूलकिट, पांच लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तीन लाभार्थियों को डमी चेक वितरित किए। एनआरएलएम के तहत 51 लाभार्थियों को डमी चेक बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed