{"_id":"4e7c09c10d5e723bbe7e5bb50bfce738","slug":"doctors-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सक हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सक हुए सम्मानित
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Wed, 01 Jul 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएमए के चिकित्सकों ने बुधवार को डाक्टर्स डे को डॉ. बीसी राय के जन्म व मृत्य दिवस के रूप में मनाया। शहर की स्टेडियम रोड स्थित एक ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. नीरज गुप्ता, डॉ. प्रांजल अग्रवाल, डॉ. भरत कंचन, डॉ. मनीष कुमार सरकार, डॉ. योगेंद्र नाथ मिश्रा, डॉ. राजेशमोहन सक्सेना, हिना सक्सेना ने रक्तदान किया। इधर शाम चार बजे एक होटल में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। इसमें डॉ. एसके अग्रवाल, डॉ. एमके पांडेय, डॉ. जेएमएल अरोड़ा, डॉ. महेश चंद्रा, डॉ. एपी शर्मा को सम्मानित किया गया। संचालन सचिव डॉ. एसके मित्रा ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष डॉ. केएन तिवारी, डॉ. नीरज गुप्ता, डॉ. ज्ञानप्रकाश, डॉ. रश्मि प्रकाश, डॉ. सौरभ अग्रवाल, डॉ. जेडी गंगवार, डॉ. दीपा सिंह, डॉ. जेएन मिश्रा, डॉ. प्रभाकर शर्मा, डॉ. विद्या गोखले, डॉ. एसएस बोरा, डॉ. सतीश चंद्र गंगवार, डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. एके सिंह, डॉ. पीयूष अग्रवाल, डॉ. जेएस तलवाड़, डॉ. विपिन साहनी, डॉ. पीडी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन