{"_id":"58d2810e4f1c1b776a1a14f1","slug":"do-not-advocate-strike-on-minor-matters","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात पर अधिवक्ता न करें हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली बात पर अधिवक्ता न करें हड़ताल
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 22 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह ने अधिवक्ताओं का आह्वान किया कि वे मामूली बातों पर हड़ताल न करें। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखकर समाज में सकारात्मक संदेश दें। सेंट्रल बार एसोसिएशन के शपथ समारोह में उन्होंने कहा कि गंभीर मामलों पर ही हड़ताल करें। मामूली बातों पर हड़ताल से अधिवक्ताओं के खुद के विधि व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि कचहरी परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। अधिवक्ताओं की पैरवी के कारण देश में अच्छे कानून बने हैं। पवित्र नदियों की सफाई भी अधिवक्ताओं की पहल पर ही हो रही है। उन्होंने सेंट्रल बार के अध्यक्ष संतराम राठौर, सचिव विमल वर्मा, उपाध्यक्ष, सत्यप्रकाश पांडेय, आशु भारद्वाज, राहुल कमल शर्मा, अवधेश पाठक आदि पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। जिला जज दिनेश कुमार शर्मा ने कहा कि हम सबको लगकर वादकारियों को त्वरित न्याय दिलाने का सार्थक प्रयास करना चाहिए। पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। प्रदेश बार काउंसिल सदस्य श्रीष मेहरोत्रा ने कहा कि अधिवक्ता सदैव समाज हित में कार्य करते हैं। इस मौके पर संयुक्त बार के अध्यक्ष किशनलाल, उपाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र, सचिव महेश शर्मा, अवधेश मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष अमित मिश्रा, बाबूराम शर्मा, बृजेंद्र मोहन दीक्षित, अशोक वाजपेई, सरोज वाजपेई, एमए कादरी, प्रभात शंखधर, दिनेश यादव, काजी रिफाकत हुसैन फरहान, बीडी पांडेय, अपर जिला जज पंकज उपाध्याय, सिविल बार अध्यक्ष अजय सक्सेना, एडीजे अहसान हुसैन, सिविल जज बालकृष्ण एन रंजन, सुनील कुमार, राकेश कुमार, फैमली कोर्ट जज सत्यप्रकाश, जेएम असगर अली आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन पूर्व डीजीसी अभय कुमार सक्सेना ने किया। सेंट्रल बार अध्यक्ष संतराम राठौर ने अतिथियों को दुशाला भेंटकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन