फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DM of Benhr Medhavion The honored

डीएम ने बेनहर के मेधावियों के किया सम्मानित

Fri, 21 Aug 2015 11:19 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Fri, 21 Aug 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
DM of Benhr Medhavion The honored

बेनहर पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को हुए कैश अवार्ड सेरेमनी में डीएम ने बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को कैश अवार्ड देकर सम्मानित किया। समारोह में 73 मेधावी सम्मानित हुए।

विज्ञापन

विद्यालय में शुक्रवार को हुए समारोह का शुभारंभ डीएम मासूम अली सरवर ने किया। करिश्मा कौर सैहमी ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में डीएम ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उच्चतम स्कोर हासिल करने वाले 73 विद्यार्थियों को 1,80,800 रुपये के कैश अवार्ड देकर सम्मानित किया। इसमें गत सत्र में कक्षा 12 में पूरे वर्ष शत प्रतिशत उपस्थित रहने वाले पांच विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। इसमें मानस जायसवाल, सौम्या अग्रवाल, प्रयास अग्रवाल, शिवम वार्ष्णेय, करन बैंस को 11-11 हजार रुपये,  प्रिया, अक्षत, अनिकेत, शुभम, उरुज इकबाल, हिमांशु वर्मा, अक्षय, आयुषी, गुरलीन, शुभम सिंह, वाजीहुल, आयुष, आकाश, शास्वत, शिवांगी, अपूर्वा को 3100-3100 रुपये कैश अवार्ड दिया गया, जबकि 19 मेधावियों को 2100-2100 रुपये व 33 मेधावियों को 1100-1100 रुपये कैश अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व डीएम ने कहा कि विद्यालय ने 23 वर्षों के अल्प समय में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय व सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने विद्यार्थियों ने अपने पसंदीदा क्षेत्रों में जाकर बेहतर कार्य करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य रंजीत सैहमी ने कहा कि उत्कृष्ठ प्रदर्शन सदैव एक निष्ठता, परिश्रम, और दूरदर्शिता का परिणाम है। विद्यालय परिवार अच्छे परिणाम के लिए कृतसंकल्प है।
विज्ञापन

प्रशासक परविंदर सिंह सैहमी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संचालन अल्पना कोहली ने किया। इस मौके पर शोभा अरोरा, डॉ. विनय शर्मा, डॉ. जेएमएल अरोरा, गुरदित्त सिंह सैहमी, कोमल गुप्ता, अरविंद अग्रवाल, नितिन कौशिक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed