फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DM issues heard by the mills in Manpur

डीएम ने मानपुर में चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं

Sat, 27 Feb 2016 08:37 PM IST
बीसलपुर।
बीसलपुर। Updated Sat, 27 Feb 2016 08:37 PM IST
विज्ञापन
DM issues heard by the mills in Manpur
डीएम मासूम अली सरवर ने लोहिया समग्र गांव मानपुर मरौरी में विकास कार्यों का निरीक्षण किया और चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में 17 बच्चे अतिकुपोषित चिन्हित होने की जानकारी पर उन्होंने सभी को जिला अस्पताल भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर बाद डीएम निरीक्षण के लिए समग्र गांव मानपुर मरौरी पहुंचे। यहां पहले से मौजूद अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ उन्होंने पूरे गांव में भ्रमण कर नाली, सीसी रोड, लोहिया व इंदिरा आवास, शौचालय आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान गांव में एक सार्वजनिक कुंआ काफी जर्जर हालत में मिलने पर उन्होंने इसे ठीक कराने के निर्देश दिए। तीन गलियां कच्ची मिलने पर उन्होंने बीडीओ को एक माह के अंदर तीनों गलियां पक्की कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से बिजली आने के बारे में जानकारी ली, जिसपर बच्चों ने बताया चार घंटे बिजली आती है। इसके बाद आंगनबाड़ी केंद्र पर उन्हें बताया गया कि यहां 17 बच्चे अतिकुपोषित हैं, जिसपर डीएम ने सभी अतिकुपोषित बच्चों को जिला अस्पताल भिजवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद में प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं। इस दौरान सीडीओ इंद्रदेव त्रिपाठी, सीएमओ डॉ एके सिंह, उपकृषि निदेशक एके सिंह, अधिशासी अभियंता लोकेंद्र बहादुर सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा, जिला सूचना अधिकारी बीपी गौतम, बीएसए अंबरीश यादव, तहसीलदार नन्हेलाल, बीडीओ सीके श्रीवास्तव, बीईओ उमेश गौतम, बीटीएम अनिल वर्मा, सीडीपीओ जीवंती जोशी, एडीओ सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed