{"_id":"65b934a6cd6a551e870c17f5","slug":"dm-formed-team-but-sugarcane-purchasing-centers-were-not-inspected-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-111368-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: डीएम ने टीम गठित की, पर नहीं हुआ गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: डीएम ने टीम गठित की, पर नहीं हुआ गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण अभी तक शुरू नहीं किया गया, जबकि गन्ना सत्र खत्म होने के कगार पर पहुंच रहा है।
सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव आरपी कुशवाहा ने बताया कि जिलाधिकारी ने गन्ना सत्र शुरू होते ही इस तहसील क्षेत्र के सभी 60 गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए अधिकारियों की टीम गठित की थी। टीम मेे उपजिलाधिकारी, बांट माप निरीक्षक, बीसलपुर के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक और बरखेड़ा के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक को शामिल किया गया था।
नियमानुसार इस टीम को अब तक सभी केंद्रों का संयुक्त रूप से निरीक्षण कर लेना चाहिए था। लेकिन टीम ने अब तक संयुक्त रूप से एक भी गन्ना केंद्र का निरीक्षण नहीं किया। उधर गन्ना क्रय केंद्रों पर अव्यवस्थाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बावत उपजिलाधिकारी महीपाल सिंंह ने जिलाधिकारी के इस निर्देश के बारे में अनभिज्ञता जाहिर करते हुए बताया कि जब गन्ना सॉत्र शुरू हुआ था, उस समय वह यहां नहीं थे। फिर भी इस आदेश की जानकारी की जाएगी और पालन किया जाएगा।