फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   District Panchayat 100 and BDC The filing of the 552 nominations

जिला पंचायत के 100 व बीडीसी के 552 नामांकन हुए दाखिल

Tue, 29 Sep 2015 10:46 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Tue, 29 Sep 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat 100 and BDC The filing of the 552 nominations
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार शाम समाप्त हो गई। अंतिम दिन जिला पंचायत की नौ सीटों के लिए 100 व क्षेत्र पंचायत की 194 सीटों के लिए 552 नामांकन दाखिल हुए। 30 सितंबर से नामांकन पत्रों की जांच शुरू होगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में मरौरी ब्लाक व बरखेड़ा में चुनाव होना है। जिला पंचायत के नामांकन पत्र सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट व बीडीसी के नामांकन पत्र मरौरी व बरखेड़ा ब्लाकों में जमा किए गए। जिला पंचायत के नौ वार्डों के लिए दूसरे दिन मंगलवार को कुल सौ नामांकन जमा हुए। निर्वाचन अधिकारी/सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी ने बताया कि मरौरी ब्लाक के पांच जिपं सदस्य पद वार्डों के लिए 57 व बरखेड़ा ब्लाक के चार वार्डों के लिए 43 नामांकन दाखिल किए गए है। इधर नामांकन जमा करने को लेकर पूरे दिन कलक्ट्रेट परिसर में भारी गहमा गहमी रही। प्रत्याशियों व उनके प्रस्तावकों को पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

इधर क्षेत्र पंचायत के नामांकन पत्र जमा करने को मरौरी ब्लाक में खासी भीड़ रही। यहां आरओ जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा ने नामांकन पत्र जमा किए। उन्होंने बताया कि कुल 105 पदों के सापेक्ष मंगलवार को 216 नामांकन दाखिल हुए। उधर बरेखड़ा ब्लाक में दूसरे दिन 163 नामांकन दाखिल किए गए। यहां आरओ सहायक निदेशक मत्स्य संजय यादव ने नामांकन दाखिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से होगी नामांकन पत्रों की जांच
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कांत सैनी ने बताया कि पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के तहत 30 सितंबर से नामांकन पत्रों की जांच शुरू होगी, जोकि एक अक्तूबर तक चलेगी। उन्होंने बताया कि तीन अक्तूबर को नाम वापसी होगी।

विधायक के भाई ने किया पर्चा दाखिल
बरखेड़ा विधायक हेमराज वर्मा के अग्रज अरुण वर्मा ने मंगलवार को क्षेत्र पंचायत के प्रत्याशी के रूप में वार्ड 16 से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान समर्थकों की खासी भीड़ रही।   


जिला पंचायत नामांकन की स्थिति
वार्ड         नामांकन की स्थिति
        28 सिंतबर    29 सितंबर
12        03        10
13        06        14
14        11        09
15        07        12
16        02        12
24        04        07
25        07        12
26        07        07
27        09        17

पहले चरण में 156 ने की दावेदारी
जिला पंचायत के पहले चरण के तहत नौ वार्डों में कुल 156 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किए। जिसमें मरौरी के  पांच वार्डों में 86 व बरखेड़ा के चार वार्डों में 70 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी की है। वहीं बीडीसी मरौरी के 105 पदों के लिए 483 व बरखेड़ा के 89 पदों के लिए 448 लोगों ने अपना नामांकन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed