Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dismissed contract employee arrested for cheating on the pretext of job in CMO office

Pilibhit News: सीएमओ कार्यालय में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने का बर्खास्त संविदा कर्मचारी गिरफ्तार

Fri, 29 May 2026 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Dismissed contract employee arrested for cheating on the pretext of job in CMO office
पीलीभीत। सीएमओ कार्यालय में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले सीएमओ कार्यालय में तैनात बर्खास्त संविदा कर्मचारी अरुण मौर्य को सुनगढ़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ सुनगढ़ी और सदर कोतवाली में करीब चार मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खकरा निवासी नीलेश सक्सेना ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि नई बस्ती निवासी अरुण कुमार मौर्य ने उनसे जरूरत का हवाला देकर करीब साढ़े पांच लाख रुपये उधार लिए थे। रुपये मांगने पर आरोपी ने चेक दिया, जो बाउंस हो गया। शिकायत करने पर आरोपी के पिता रमाकांत मौर्य ने भी गाली-गलौज करते हुए धमकी दी।
विज्ञापन

दूसरे मामले में निरंजन कुंज कॉलोनी निवासी सुमित सक्सेना ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि आरोपी अरुण कुमार मौर्य ने आयुष्मान भारत योजना में कार्यरत रहते हुए व्यापार में नुकसान का बहाना बनाकर अलग-अलग किस्तों में 3,43,723 रुपये उधार लिए। इसके अलावा 13,970 रुपये का स्टेशनरी सामान भी उधार लिए थे। भुगतान के लिए दिए गए दो चेक भी बाउंस हो गए थे। रुपये मांगने पर आरोपी ने अपने पिता रमाकांत मौर्य, भाई पंकज मौर्य और अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसे दुकान पर बुलाकर धमकाया था। साथ ही आईजीआरएस में की गई शिकायत वापस लेने का दबाव भी बनाया था। आरोपी के खिलाफ सुनगढ़ी थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस तरह से अन्य मामले में भी आरोपी पर सीएमओ कार्यालय में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने का आरोप लग चुका है। इस मामले में पीड़ितों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी ने बताया कि आरोपी अरुण मौर्य को सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट मेें पेश किया और जेल भेज दिया। इसके अलावा कोतवाली पुलिस भी सुनगढ़ी पहुंची और आरोपी से पूछताछ कर कागजी कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed