फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Director election: All the slips were found valid in Pilibhit, two were cancelled in Bisalpur

संचालक चुनाव: पीलीभीत में सभी पर्चे मिले वैध, बीसलपुर में दो निरस्त

Sat, 12 Oct 2024 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Director election: All the slips were found valid in Pilibhit, two were cancelled in Bisalpur
पीलीभीत। सहकारी गन्ना समिति के संचालक पदों के लिए शुक्रवार को नामांकनपत्रों की जांच की गई। जांच केे दौरान पीलीभीत समिति के लिए सभी 12 पर्चे वैध पाए गए, जबकि बीसलपुर में दो पर्चे निरस्त किए गए। 14 अक्तूबर को नाम वापसी और चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

पीलीभीत सहकारी समिति चुनाव के 11 पदों के लिए 17 पर्चे खरीदे गए थे। इसमें बृहस्पतिवार को 12 पर्चे जमा हुए। शुक्रवार को जांच के बाद सभी पर्चे वैध पाए गए। नोडल अधिकारी एसडीएम कलीनगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि 14 को नाम वापसी और चुनाव चिह्नों का आवंटन तो 16 को चुनाव होगा।
विज्ञापन




बीसलुपर। यहां 11 पदों के लिए 23 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। निर्वाचन अधिकारी करम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। गंभीर त्रुटियां पाए जाने के कारण दो नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए। 21 नामांकन पत्र वैध पाए गए, जिसकी सूचना समिति के नोटिस बोर्ड पर च स्पा कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पूरनपुर सहकारी गन्ना समिति संचालक चुनाव में 10 प्रत्याशियों का का निर्विरोध चुना जाना तय

पूरनपुर। सहकारी गन्ना समिति संचालक के चुनाव में जांच के दौरान पांच नामांकन पत्र खारिज किए गए। शाहगढ़ सीट पर किसी का नामांकन न होने से यह सीट रिक्त रह गई।
एआरओ/एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र कुर्रैया से जितेंद्र सिंह, जमुनिया से प्रेमप्रकाश, रंपुरा फकीरे से झब्बूलाल, लाल से राजकिशोर, सबलपुर से रेखा देवी, सिमरिया ताल्लुके घुंघचाई से पार्वती देवी, मझारा से सुखदीप सिंह, पूरनपुर से ज्ञानेंद्र सिंह, महुआ गुंदे से नितिन दीक्षित, पिपरिया दुलई से गुरमंगद सिंह का नामांकन वैध मिला। एकल नामांकन के चलते इन लोगों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।
इसी प्रकार चीनी मिल में 11 सीटों के लिए 14 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसमें आठ सीटों पर एकल नामांकन होने से यहां खड़े हुए प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है।

एआरओ ने बताया कि मुजफ्फरनगर से राजकुमारी देवी, सरिता देवी, रायपुर से विनीत कुमार पांडेय, अभिषेक कुमार, सबलपुर से सर्वेश कुमार, अवधेश कुमार ने नामांकन दाखिल किए हैं तो कुर्रैया से बहादुर सिंह, ढकिया केसरपुर से पूरनलाल, पिपरिया दुलई से मुकेश कुमार, पूरनपुर से अजय कुमार, मनहरिया से अमरजीत सिंह, सिमरिया ताल्लुके महाराजपुर से प्रशांत कुमार, सिसैइया से सरजीत सिंह, अन्य समितियों से रूबी खानम ने नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 14 अक्तूबर को होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed